मिनी माथुर हाल में अलायंस शो को लेकर चर्चा में रहीं. आखिर में अमेजन प्राइम वीडियो के इस शो की विनर हीं मिनी एक पॉपुलर इंडियन टेलीविजन होस्ट और एक्ट्रेस हैं. इसके अलावा मिनी मशहूर भारतीय फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर कबीर खान की पत्नी हैं. वह कई दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. हाल में'हॉटरफ्लाई' के 'द मेल फेमिनिस्ट' एपिसोड के लिए दिए एक इंटरव्यू में मिनी ने अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया. मिनी ने बताया कि उनके करियर में ऐसे कई मौके आए जब प्रेग्नेंसी की वजह से उनको मिलने वाले मौकों पर असर पड़ा.
इंडियन आइडल से कर दी गईं बाहर!
मिनी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनसे 'इंडियन आइडल' होस्ट का काम छोड़ने के लिए कहा गया. मिनी ने कहा, "जब मैं सायरा के साथ प्रेग्नेंट थी - यह 'इंडियन आइडल' के चौथे सीजन के बाद की बात है - और जब टीम सीजन 5 शुरू करने वाली थी, तो मैंने उन्हें बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं. मैंने कहा कि ऑडिशन के दौरान तो मैं ठीक रहूंगी, लेकिन फिनाले एपिसोड तक मेरा बेबी बंप दिखने लगेगा. इसलिए मुझसे कहा गया कि मैं यह सीजन न करूं. वजह? भारतीय दर्शक एक प्रेग्नेंट होस्ट को स्वीकार नहीं कर पाएंगे."
"सीजन 6 के लिए वापस बुलाया गया तो मैंने मना कर दिया"
मिनी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मुझे बहुत निराशा हुई कि ये लोग यह भी नहीं देख पा रहे थे कि दुनिया में क्या हो रहा है. मुझे सीजन 6 के लिए वापस बुलाया गया, लेकिन तब तक मेरा मन बदल चुका था. मैंने कहा कि मैं यह काम नहीं करना चाहती."
मिनी माथुर ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत आर.माधवन के साथ 'तोल मोल के बोल' से की थी और कई सालों तक MTV VJ रहीं। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में काम करने के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। तब से उन्होंने टेलीविज़न, स्ट्रीमिंग और फ़िल्मों में काम किया है, जिसमें 'माइंड द मल्होत्राज़' (Mind the Malhotras) सीरीज भी शामिल है.
कैसे हुई मिनी और कबीर की मुलाकात?
मिनी और कबीर की शादी को 28 साल हो चुके हैं. अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए, कबीर ने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर बताया था, "मिनी और मैंने सोच-समझकर साथ काम न करने का फैसला किया था क्योंकि हम दोनों एक ही फील्ड से हैं. हमने तय किया था कि हम अपने प्रोफेशन को अलग-अलग रखेंगे. लेकिन इसके बावजूद हमने साथ काम किया है. हमारी मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी. 'होम टीवी' नाम का एक चैनल था और वे उस समय एक बहुत बड़ा शो कर रहे थे, जिसमें पहला इनाम बॉम्बे में एक फ्लैट था और इसी तरह हमारी मुलाकात हुई. मैं एक फ्रीलांस कैमरा पर्सन था और मिनी एक प्रेजेंटर थीं. असल में, हम दोनों प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस यह बताने गए थे कि शायद हम यह शो न कर पाएं क्योंकि हमें डेट्स की दिक्कत थी. हमें एक-दूसरे की डेट्स की दिक्कतों के बारे में पता नहीं था. हम पहली बार उसी ऑफिस में, उसी मीटिंग में मिले. उस मीटिंग के दौरान हमारी डेट्स की दिक्कतें दूर हो गईं और हमने तय किया कि हम यह शो करना चाहते हैं. यह बहुत मजेदार रहा क्योंकि उन्होंने हमें पूरे भारत में साथ-साथ ट्रैवल करवाया, उस सफर के दौरान हम एक-दूसरे को जान पाए और वहीं से हमारी कहानी शुरू हुई."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं