विज्ञापन

3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट, बर्फ जैसा ठंडा पानी, ऐसे शूट हुआ था रवीना टंडन- अक्षय कुमार का रोमांटिक गाना, उदित - अलका  की आवाज में लवर्स का फेवरिट

रवीना टंडन ने हाल ही में रियलिटी क्विज शो 'कौन होनार करोड़पति' में गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी. शो में रवीना टंडन ने होस्ट और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से बातचीत में अपने आइकॉनिक गाने 'टिप टिप बरसा पानी' की मेकिंग को याद करते हुए बताया कि बारिश वाले सीक्वेंस को किन मुश्किल हालातों में शूट किया गया था

3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट, बर्फ जैसा ठंडा पानी, ऐसे शूट हुआ था रवीना टंडन- अक्षय कुमार का रोमांटिक गाना, उदित - अलका  की आवाज में लवर्स का फेवरिट
ऐसे शूट हुआ था रवीना टंडन- अक्षय कुमार का रोमांटिक गाना
नई दिल्ली:

रवीना टंडन ने हाल ही में रियलिटी क्विज शो 'कौन होनार करोड़पति' में गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी. शो में रवीना टंडन ने होस्ट और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से बातचीत में अपने आइकॉनिक गाने 'टिप टिप बरसा पानी' की मेकिंग को याद करते हुए बताया कि बारिश वाले सीक्वेंस को किन मुश्किल हालातों में शूट किया गया था.  रवीना ने बताया कि यह गाना तीन दिन में शूट हुआ था, जिसमें उन्होंने ठंडे पानी में 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम किया था. उन्होंने कहा, "उन दिनों गानों की शूटिंग में कई दिन लग जाते थे, तो ऐसे में 'टिप टिप बरसा पानी' का तीन दिन का शेड्यूल स्वभाविक था. रेन सीक्वेंस के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी अक्सर कई दिनों तक टैंकरों में स्टोर करके रखा जाता था, जिसके बाद उसे एक्टर्स पर छिड़का जाता था. नतीजा यह होता था कि सेट तक पहुंचते-पहुंचते वह बेहद ठंडा हो जाता था."

यह भी पढ़ें- बदसूरत कह कर मां-बाप ने छोड़ा साथ, वही बनी बॉलीवुड का सितारा, नृत्य सम्राज्ञी की कहानी, जिनका मधुबाला, रेखा, काजोल छूती थीं पांव

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अपने करियर के दौरान कई आइकॉनिक रेन सीक्वेंस शूट किए हैं, वह भी रवीना की बात से सहमत हुईं और याद किया कि कैसे एक्टर्स टेक के बीच में खुद को गर्म रखने के लिए संघर्ष करते थे.  रवीना ने एक्टर्स के थका देने वाले शेड्यूल के बारे में भी बात की. उन्होंने यह भी बताया कि एक समय ऐसा था, जब एक साल में वह लगभग 30 फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने कहा, "सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक की शिफ्ट में काम करती थीं, फिर दोपहर 2 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक एक और शूट करती थीं और फिर सीधे किसी दूसरे सेट पर चली जाती थीं. इतने पैक्ड शेड्यूल के साथ, कई बार ऐसा होता था कि मुझे घर लौटने, फ्रेश होने और कपड़े बदलने का भी मौका नहीं मिलता था."

बता दें कि 'टिप टिप बरसा पानी' रवीना के सबसे यादगार स्क्रीन मोमेंट्स में से एक है. इस गाने में वह 1994 की एक्शन ड्रामा 'मोहरा' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं, जिसे राजीव राय ने निर्देशित किया था.

यह भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखे थे असली सांप, श्रीदेवी ने सांपों के बीच किया था डांस, अमिताभ को बिना बताए हुआ शूट

फिल्म के बारे में 

मोहरा (Mohra) साल 1994 में रिलीज़ हुई एक सुपरहिट भारतीय हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया था और इसका निर्माण उनके पिता गुलशन राय ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' के बैनर तले किया था. फिल्म में अक्षय  कुमार (अमर सक्सेना), सुनील शेट्टी (विशाल अग्निहोत्री), रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह (जिंदल) के रोल में थे.  फिल्म का संगीत विजू शाह ने दिया था और गाने काफी सुपरहिट रहे थे. फिल्म का बजट करीब 3.75 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए साल 1994 की 'हम आपके हैं कोन..!' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tip Tip Barsa Paani, Tip Tip Barsa Paani Remix, Tip Tip Barsa Paani Songs, Tip Tip Barsa Pani Dance, Mohra Song Tip Tip Barsa Pani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com