विज्ञापन

कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी के बारे में पूछा ये सवाल, तमन्ना ने दिया जवाब

कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपने शो के पांचवे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं. इसके दूसरे एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बतौर मेहमान आने वाले हैं.

कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी के बारे में पूछा ये सवाल, तमन्ना ने दिया जवाब
कपिल शर्मा के शो पर 'द वन' की टीम
Social Media
नई दिल्ली:

इस फेस्टिव सीजन में Netflix के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 में हंसी-मजाक का सिलसिला जारी है. शनिवार 3 अक्टूबर को रात 8:00 बजे प्रीमियर होने वाले इस सीजन के दूसरे एपिसोड में 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पॉल आएंगे. यह शाम हंसी-मजाक, खुलकर बातचीत एक फैमिली एंटरटेनिंग रोस्ट वाली होगी. इस एपिसोड की एक खास बात यह है कि तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कपिल शर्मा और मनीष पॉल की साफ-सुथरी कॉमेडी की तारीफ की. उन्हें 'ओरिजिनल रोस्ट मास्टर्स' बताते हुए तमन्ना ने कहा कि कैसे उनके ह्यूमर ने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया है. बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सिद्धार्थ ने बिना किसी को बुरा महसूस कराए लोगों को रोस्ट करने की उनकी काबिलियत की तारीफ की और इसे एक रेयर टैलेंट ​​बताया. 

उन्होंने यह भी बताया कि अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद से ही हर फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह कपिल के शो पर जरूर आए हैं. सभी प्रमोशनल टूर में यह एक ऐसी जगह है जिसका उन्हें हमेशा इंतजार रहता है, क्योंकि सेट पर बहुत मजा और अपनापन होता है. कपिल और मनीष अपनी कॉमेडी के बेहतरीन अंदाज में दिखे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे पर चुटकी ली और ऐसे वन-लाइनर्स कहे कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

हंसी-मजाक का सिलसिला तब और बढ़ गया जब कपिल ने सिद्धार्थ के बारे में मजाक करते हुए कहा कि तमन्ना भाटिया के साथ काम करने का मौका मिलने के बाद उनकी (सिद्धार्थ) "तमन्ना" आखिरकार पूरी हो गई, जिनके काम की वह सालों से तारीफ करते रहे हैं. मजाक को थोड़ा और आगे बढ़ाते हुए, कपिल ने शरारत भरे अंदाज में पूछा कि क्या इन सभी हेडलाइंस को देखकर कियारा ने पूछा होगा, "ये मीडिया में 'की-आरा' कौन है?" इस मजाक पर तमन्ना ने सिद्धार्थ और कियारा को देश के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बताया और कहा कि वे 'ट्रू कपल गोल्स' हैं और साथ में बहुत प्यारे लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Alliance 2 OTT Release: जल्द आ रहा एलायंस का दूसरा सीजन, नए कंटेस्टेंट्स के साथ ज्यादा पेचीदा होगा गेम

सुनील ग्रोवर नए अवतारों में अपनी खास हरकतों के साथ लौटे, जबकि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी अपने खास अंदाज में कॉमेडी की, जिससे पूरे एपिसोड में हंसी का माहौल बना रहा. यह सीजन हंसी-मजाक और खास मेहमानों की शानदार लाइन-अप से भरपूर होने वाला है, जो कपिल शर्मा के साथ और ज्यादा मजा, हंसी-मजाक और यादगार पल बिताने के लिए शामिल होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Show, The Vvaan, Siddharth Malhotra, Tamannaah Bhatia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com