2013 में टेलीविजन पर आए महाभारत शो के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर प्रनीत भट्ट उर्फ शकुनी मामा तो आपको याद होंगे, जिन्होंने बेहतरीन अदाकारी से इस रोल में जान भर दी थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. शकुनी मामा अब कूल डूड हैंडसम हंक बन गए हैं, तो चलिए आपको भी दिखाते हैं शकुनी मामा उर्फ प्रनीत भट्ट की स्टाइलिश तस्वीर.
जींस पैंट पहने हैंडसम हंक दिखें शकुनी मामा
मैरून कलर की स्वेट शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने तस्वीर में नजर आ रहे ये शख्स कोई और नहीं बल्कि महाभारत के शकुनी मामा ही हैं, जो इस तस्वीर में बेहद ही स्टाइलिश लग रहे हैं
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंजीनियर रह चुके हैं 'शकुनी मामा'
प्रनीत भट्ट मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और केके वाघ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एजुकेशन एंड रिसर्च नासिक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल कर चुके हैं. कुछ समय के लिए उन्होंने सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो में भी काम किया. इतना ही नहीं उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा.
ऐसा रहा प्रनीत भट्ट का टीवी करियर
प्रनीत भट्ट के टीवी करियर की बात करें तो 2004 में उन्होंने कितनी मस्त है जिंदगी के जरिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने होटल किंग्सटन, कि तू सब जानती है, शशश... फिर कोई है, काजल, जैसे फेमस शो में काम किया. प्रनीत बिग बॉस 2014 में भी बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुके हैं.
उन्हें विलेन के रोल के लिए जाना जाता है. उन्हें दमदार नेगेटिव रोल के लिए साल 2014 में इंडियन टेली अवॉर्ड में बेस्ट नेगेटिव एक्टर का खिताब भी मिला था. प्रनीत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2015 में उन्होंने कंचन नाम की लड़की से शादी की थी.
फिल्म '72 हूरें' कैसी है और इसके कलाकार कौन हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं