महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है. गुफी पेंटल का निधन 78 वर्ष की उम्र में हुआ है. इस बात की जानकारी उनके भतीजे हितेन पेंटल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है.गुफी पेंटल का असली सरबजीत सिंह पेंटल था. उनका जन्म 4 अक्तूबर, 1944 को पंजाब के तरणतारण में हुआ. वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पेंटल के बड़े भाई हैं. वह पेशे से इंजीनियर थे. वह 1969 में मुंबई आए थे और उन्होंने शरुआती दिनों में मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया.

यही नहीं, उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भा काम किया. लेकिन बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. महाभारत में उन्होंने दुर्योधन के मामा शकुनि का किरदार निभाया था. वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके थे. महाभारत के अलावा गुफी पेंटल कानून, ओम नम: शिवाय, सीआईडी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और राधाकृष्ण जैसे सीरियल में नजर आ चुके थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सारा अली खान ने पैपराजी के साथ की गपशप, जरा हटके जरा बचके देखने का किया अनुरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं