विज्ञापन

बॉलीवुड का खूंखार विलेन, कभी घर-घर सामान बेचता था सामान, फिर हासिल किया मुकाम, दो शादियों के बाद भी हैं अकेले

Success Story: गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के जाने माने खूंखार विलेन के नाम से जाने जाते हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में भी काम किया है. 

बॉलीवुड का खूंखार विलेन, कभी घर-घर सामान बेचता था सामान, फिर हासिल किया मुकाम, दो शादियों के बाद भी हैं अकेले
21 सितंबर को बर्थडे मना रहे हैं बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में 'बैड मैन' के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर को खतरनाक 'खलनायक' के तौर पर जाना जाता है. फिल्मों में उन्होंने खतरनाक विलेन की भूमिका को नए आयाम दिए. अपनी दमदार आवाज और अदायगी के लिए मशहूर गुलशन ग्रोवर 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं. उनका जन्म साल 1955 को दिल्ली में हुआ था. गुलशन ग्रोवर भले ही आज शहंशाहों वाली जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब कई-कई दिनों तक उनको खाली पेट भी सोना पड़ता था. उन्होंने फिल्मों में काफी कम ही सकारात्मक किरदार निभाया है. 90 के दशक में उन्होंने अपने अभिनय के दम पर कई बड़े सितारों को टक्कर दी, लेकिन उनको इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा. 

मुश्किलों में बीता बैडमैन का बचपन 

'बैड मैन' का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा और एक वक्त ऐसा भी आया जब उनको घर-घर सामान बेचकर अपनी स्कूल की फीस का बंदोबस्त करना पड़ता था. उनके परिवार ने काफी चुनौतियों भरा दिन देखा, लेकिन आज उनके पास न तो पैसों की कमी है और न ही वे किसी पहचान के मोहताज हैं. उन्होंने ये कामयाबी काफी संघर्षों के बाद पाई. 

ये भी पढ़ें- बीआर चोपड़ा को बूढ़ी महिला से मिला आइडिया, 30 साल बाद 2003 में आई फिल्म में पिरोया, 7 में से तीन को अमिताभ बच्चन ने गाया

दिल्ली से मुंबई तक का सफर

गुलशन ग्रोवर की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई. बचपन से ही उनको अभिनय करने का शौक था. अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने मुंबई में कदम रखा. यहां उन्होंने अभिनय स्कूल में दाखिला लिया और अभिनय की बारीकियों को सीखा. एक्टिंग स्कूल के दौरान उनकी दोस्ती अभिनेता अनिल कपूर से हुई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और स्टेज शो से की थी. उन्होंने वर्ष 1980 में फिल्म 'हम पांच' से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था. 

ये भी देखें- गुलशन ग्रोवर ने कहा- सेवा का भाव जरुरी

400 से ज्यादा फिल्मों का सफर 

अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया. उन्होंने 'दूध का कर्ज', 'इज्जत', 'सौदागर', 'कुर्बान', 'राम लखन', 'इंसाफ कौन करेगा', 'अवतार', 'क्रिमनल', 'मोहरा', 'हेराफेरी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'लज्जा', 'दिल मांगे मोर', 'जम्बो', 'कर्ज', 'गंगा देवी', 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में काम किया. गुलशन ग्रोवर को 'आई एम कलाम' के लिए उन्हें 'बेस्ट सपोर्टिव एक्टव' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

दो शादियां टूटीं

गुलशन ग्रोवर के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं, लेकिन इसके बावजूद वह आज अकेले हैं. उन्होंने वर्ष 1998 में फिलोमिना से पहली शादी की थी, हालांकि यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका और महज तीन साल बाद वर्ष 2001 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद वर्ष 2003 में उन्होंने कशिश से दूसरी शादी की, लेकिन यह साथ सिर्फ एक साल ही रह पाया और दोनों अलग हो गए. 

ये भी पढ़ें- 90s की वेडिंग कैसेट्स में जरुर होगा 1996 में आई फिल्म का गाना, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज का छाया जादू, कहलाता है पॉपुलर वेडिंग सॉन्ग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulshan Grover, Bollywood, Bollywood Villain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com