विज्ञापन
This Article is From May 14, 2024

माधुरी दीक्षित ने छोटी बच्ची के साथ स्टेज पर दी ऐसी डांस परफॉर्मेंस कि पति श्रीराम नेने भी बजाने लगे सीटियां

माधुरी दीक्षित का डांस दीवाने की लिटिल गर्ल दीपानीता के साथ डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

माधुरी दीक्षित ने छोटी बच्ची के साथ स्टेज पर दी ऐसी डांस परफॉर्मेंस कि पति श्रीराम नेने भी बजाने लगे सीटियां
माधुरी दीक्षित के गाने पर छोटी बच्ची ने किया डांस
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित के गानों पर अक्सर डांस दीवाने के स्टेज पर परफॉर्मेंस दी जाती है. लेकिन इस हफ्ते शो में उनके बर्थडे स्पेशल एपिसोड के चलते कई धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है. इनमें अंकिता लोखंडे का लेटेस्ट प्रोमो भी देखने को मिला था, जिसमें वह एक्ट्रेस के 30 साल पुराने गाने पर डांस करती हुई नजर आई थीं. लेकिन अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें छोटी सी कंटेस्टेंट दीपानीता को माधुरी दीक्षित के गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है. वहीं हाल ऐसा कि खुद एक्ट्रेस भी स्टेज पर आने से नहीं रुक पाईं. 

कलर्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में की शुरूआत में छोटी बच्ची दीपानीता को माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद खुद एक्ट्रेस स्टेज पर पहुंचती हैं और उनके साथ परफॉर्म करती हुई नजर आती है. वहीं उनके पति श्रीराम माधव नेने और जज सुनील शेट्टी तालियां और सीटियां बजाते हुए नजर आते हैं. 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, एक्सप्रैशन क्वीन दीपानीता बनाएंगी हमारी डांसिंग क्वीन माधुरी का बर्थडे सुपर स्पेशल. देखिए डांस दीवाने शनि-रवि रात साढ़े 9 बजे. इस प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने हार्ट इमोजी की भरमार लगा दी तो दूसरे यूजर ने क्यूटी पाय लिखा. तीसरे यूजर ने लिखा, इंतजार नहीं कर सकते. चौथे यूजर ने लिखा, इस एपिसोड को पसंद करने वाले हैं. पांचवे यूजर ने लिखा, ओएमजी मेरा सबसे फेवरेट कपल.

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Deepanita, Deepanita Dance, Deepanita Dance Deewane, Madhuri Dixit Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com