विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2022

रेमो के सामने इस बच्ची ने Pushpa के 'सामी सामी' पर यूं किया ताबड़तोड़ डांस, हैरान रह गए डांस मास्टर

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने रिलीज होते ही हर ओर धमाल मचा दिया था. फिल्म के गानों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई थी. अब इस नन्हीं डांसर का वीडियो खूब धमाल मचा रहा है.

रेमो के सामने इस बच्ची ने Pushpa के 'सामी सामी' पर यूं किया ताबड़तोड़ डांस, हैरान रह गए डांस मास्टर
इस नन्ही डांसर ने पुष्पा के सॉन्ग पर मचाई धूम
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने रिलीज होते ही हर ओर धमाल मचा दिया था. फिल्म के गानों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई थी. इसके गाने 'सामी सामी' ने भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया था, और यह फैन्स को खूब पसंद भी आया था. इस गाने पर कई वीडियो भी बने थे और यह वीडियो खूब वायरल भी हुए थे. अब रेमो डिसूजा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डीआईडी की कंटेस्टेंट आद्याश्री के साथ नजर आ रहे हैं. यह नन्ही सी डांसर इस वीडियो में गजब का डांस कर रही हैं. वह सामी सॉन्ग पर रश्मिका मंदाना वाले परफेक्ट स्टेप्स कर रही हैं. आद्याश्री इस वीडियो से फैन्स का खूब दिल जीत रही है. 

रेमो डिसूजा भी आद्याश्री के डांस को खूब इंजॉय कर रहे हैं. इस वीडियो को तीन घंटे में ही साढ़े तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैन्स लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया है 'सो क्यूट.' एक फैन ने लिखा है, 'अच्छा डांस किया बेबी ने, नाइस रेमो सर.'

बता दें कि रेमो डांस कोरियोग्राफर के साथ ही कई फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी. 2000 में उन्होंने 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में कोरियोग्राफी की थी. साथ ही वे, 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर' जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. बता दें कि वे रियलिटी शो 'डांस प्लस' में मुख्य जज के तौर पर भी नजर आते रहे हैं. 

मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी, अर्जुन कपूर मिलने के लिए पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo Dsouza, Pushpa, Saami Saami Song, Viral Video, Pushpa Song, Saami Sami Viral Video, Ram Charan Pushpa Video, Pushpa Viral Video, Pushpa Full Movie, Pushpa Movie, Pushpa Hindi Movie, Pushpa Hindi, Pushpa Part 2, Pushpa Songs, Pushpa Trailer, Pushpa Release Date In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com