विज्ञापन

अगस्त 2026 में शुरू हो रहे ये 5 रियलिटी शो, एक में दिखेगी भोजपुरी सितारों की तू तू मैं मैं

अगस्त में टीवी और ओटीटी पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. 'खतरों के खिलाड़ी 15', 'भोजपुरी बवाल', 'प्लेग्राउंड 5', 'एमटीवी हसल 5' और 'द ट्रेटर्स 2' जैसे बड़े रिएलिटी शोज नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

अगस्त 2026 में शुरू हो रहे ये 5 रियलिटी शो, एक में दिखेगी भोजपुरी सितारों की तू तू मैं मैं
अगस्त में रिएलिटी शोज की बहार! देखें लिस्ट
NDTV

अगर आप रियलिटी शोज के शौकीन हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए किसी एंटरटेनमेंट फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला. क्योंकि छोटे पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक के बाद एक कई बड़े रिएलिटी शो दस्तक देने जा रहे हैं. कहीं खतरनाक स्टंट्स का रोमांच देखने को मिलेगा, तो कहीं गेमिंग, रैप बैटल और जबरदस्त ड्रामा का तड़का लगेगा. इस बार एल्विश यादव, मुनव्वर फारुकी, तेजस्वी प्रकाश, बादशाह, रोहित शेट्टी और करण जौहर जैसे बड़े नाम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस महीने क्या देखें, तो ये पांच रियलिटी शोज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए - 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो एक बार फिर नए सीजन के साथ लौट रहा है. यह 1 अगस्त को कलर्स टीवी और जियो-हॉटस्टार पर दस्तक देगा. इस बार गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन, अविका गोर, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट और ओरी जैसे सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे. एडवेंचर और रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह शो खास रहने वाला है.

ये भी पढ़ें; समय रैना ने पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में आलिया भट्ट को बुलाया, अब अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का उड़ाया मजाक

भोजपुरी बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला बड़ा अनफिल्टर्ड रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से कलर्स और जियो-हॉटस्टार पर शुरू होगा. इस शो के होस्ट मनीषा रानी और कृष्णा अभिषेक होंगे. शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े चेहरे नजर आएंगे. भोजपुरी दर्शकों के लिए यह शो मनोरंजन और मस्ती का नया पैकेज साबित हो सकता है.

प्लेग्राउंड सीजन 5

देश का लोकप्रिय गेमिंग रिएलिटी शो 'प्लेग्राउंड' का 5वां सीजन भी शुरू होने जा रहा है. यह 1 अगस्त से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा. इस बार एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे. 

एमटीवी हसल सीजन 5

देश का सबसे पॉपुलर हिप-हॉप और रैप रिएलिटी शो 'एमटीवी हसल' भी 8 अगस्त से एमटीवी और जियो-हॉटस्टार पर वापसी कर रहा है. रैपर बादशाह एक बार फिर शो का हिस्सा होंगे. इस सीजन में नए और अंडरग्राउंड रैपर्स अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे. म्यूजिक और रैप के शौकीनों के लिए यह शो खास आकर्षण रहेगा.

द ट्रेटर्स 2

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन भी 13 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है. ट्रेलर में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी और पूर्व झा की झलक देखने को मिली है. इसके अलावा उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा और एलनाज नोरौजी भी शो का हिस्सा होंगी. सस्पेंस, माइंड गेम्स और धोखे से भरपूर यह शो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का दावा कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reality Shows August 2026, Khatron Ke Khiladi, The Traitors 2, The Traitors All Episodes, Bhojpuri Bawaal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com