Shalini passi dolce and gabbana dress controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors Season 2) का फेंस में क्रेज बरकरार है. रियलटी शो में लगातार हो रहे ड्रामा दर्शकों को जोड़े रखने में सफल साबित हो रहा है. वही पिछले एपिसोड से एक ऐसा अनसीन क्लिप इंटरनेट पर सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर फैशन की दुनिया का बड़ा ड्रामा खड़ा कर दिया है. जिसमें शामिल है इस रियलटी शो की दो स्इटार बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और आर्ट-फैशन आइकॉन शालिनी पासी
शो का एक डिलीटेड सीन वायरल होते ही गॉसिप के गलियारों में फैल गया है, जिसमें शालिनी पासी ने मल्लिका की 'ब्रांडेड' ड्रेस को फेक बताते हुए उस पर तंज कसा है.
मल्लिका ने फ्लॉन्ट की हरी ड्रेस तो शालिनी ने बता दिया उसका सच
वायरल क्लिप में नजर आ रहा कि मल्लिका शेरावत श्रेवता तिवारी और अन्य कंटेस्टेट के साथ अपनी हरे रंग की एक चमकदार ड्रेस को सबके सामने फ्लॉन्ट कर रही थी. साथ ही बता रही थी की यह उनकी डोल्चे एंड गबाना की ड्रैस है, इतने में श्रेवता ने उन्हें टोकते हुए पूछा कि तुमने गुच्ची की ड्रेस नहीं पहनी तो मल्लिका ने कहा कि वह सोने की बनी हुई है इसलिए उसे फंक्शन में पहनेगी.
लेकिन क्लिप में असली ट्विस्ट तब देखने को मिला जब शालिनी पासी श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती और रिदा थराना से बात कर रही , लेकिन उनके कॉलर माइक के कारण उनकी आवाज दर्शकों को साफ सुनाई दे गई, जिसमें सुना कि वह साथी लोगों से कह रही थी यह असली लग्जरी ब्रांड Dolce & Gabbana (डोल्चे एंड गबाना) नहीं है.
17-18 साल की उम्र से पहन रही है ब्रांड्स
उन्होंने कहा कि मैंने एक हफ़्ते पहले ही डोल्चे की हरे और गोल्डन रंग की ड्रेस पहनी है, वो ऐसी बिल्कुल नहीं होती. मैं जब उनका माइक ठीक करने गई, तो मैंने टैग देखा... वो डोल्चे है ही नहीं! सब झूठ बोल रही हैं. मैं 17-18 साल की उम्र से ऐसे ब्रांड्स पहन रही हूं, वो भी कस्टम-मेड!.
सोशल मीडिया पर बंटे फैंस
इस अनसीन वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। मल्लिका शेरावत के फैंस का कहना है कि मल्लिका बॉलीवुड की असली 'ओजी' (OG) हैं और उन्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है, वहीं शालिनी पासी के बेबाक अंदाज और फैशन सेंस के दीवाने उनके इस 'अनफिल्टर्ड' अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं.
कौन है शालिनी पासी
शालिनी पासी दिल्ली की एक जानी-मानी आर्ट कलेक्टर, फैशन आइकन और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. वह नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' (Fabulous Lives vs Bollywood Wives) से काफी लोकप्रिय हुई हैं, वह पास्को ग्रुप (PASCO Group) के मालिक संजय पासी की पत्नी हैं. वह नई दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में एक बेहद आलीशान और 20,000 वर्ग फुट के घर में रहती हैं.
आपके लिए और भी
धुरंधर के बाद रहमान डकैत बनेगा रावण का गुरु, 24 अगस्त को दिखेगी पहली झलक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं