गौरव ने एक इंरव्यू में बताया कि खतरों के खिलाड़ी की ये जर्नी परफॉर्म स्टंट्स करने से कही ज्यादा थी. इस शो के जरिए पूरी दुनिया अब यह जान गई कि कुछ लड़ाईयां में अपने दिमांग में बिना निकाले लड़ रहा हूं. जब काफी लाइफ में बहुत कुछ चल रहा थो पूरा फोकस एक ही चीज में करने बहुत मुश्किल होता है. वही मेरे साथ हुआ. हर स्टंट में अपना फुल मेटंल पावर लगाने की कोशिश मैं सब अच्छे से नहीं कर पाया, लेकिन जितना भी किया उसमें मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया है.
इमोशनल रोलरकोस्टर की जर्नी से निकल रहा हूं बाहर
इसके अलावा, इस फिजिकल जर्नी ने सच में मुझे उस इमोशनल रोलरकोस्टर से बाहर निकलने में मदद की जिससे मैं पर्सनली डील कर रहा था. मैं एंडेमोल और कलर्स को थैंक यू बोलना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह साबित करने का मौका दिया कि हम जितना सोचते हैं उससे कहीं ज़्यादा मजबूत हैं. हो सकता है कि मैं कुछ दर्द, निशान और चोटों के साथ लौटा हूं, लेकिन मैं उन्हें हमेशा सम्मान के बैज के तौर पर देखूंगा.
मैं और मजबूत होकर बाहर निकला हूं
गौरव ने आगे कहा, ‘मैं रोहित सर का भी दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने अपनी मेंटरशिप से हमेशा मेरा साथ दिया है. खासकर मेरे आखिरी स्टंट के दौरान और जब उन्होंने मेरे फैसले की इज्जत की. मेरे फैंस इस पूरे सफर में मेरे लिए एक प्रोटेक्टिव शील्ड की तरह रहे हैं; उनका प्यार मेरे लिए किसी भी ट्रॉफी से ज़्यादा मायने रखता है. भले ही मेरा सफर इस एलिमिनेशन के साथ खत्म हो गया है, लेकिन मैं और मजबूत होकर उभरा हूं.
पर्सनल लाइफ की उठा पटक से है परेशान
बता दें कि हाल ही गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के दौरान खुलासा किया था कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं. जिसकी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उठा - पटक मची हुई है. वह दोनों एक ऑडिशन के दौरान मिले थे, उसके बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं