Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन की मेजबानी के साथ कौन बनेगा करोड़पति की शानदार वापसी हो चुकी है. इस शो में अमिताभ बच्चन सवाल तो पूछते ही हैं साथ ही साथ कंटेस्टेंट के साथ बातचीत भी इतनी मजेदार हो जाती है कि एपिसोड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इस वक्त भी सोशल मीडिया पर केबीसी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन की ही फिरकी लेती नजर आ रही हैं.
जब शाहरुख खान फैन से टकराए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के सामने अलग-अलग कंटेस्टेंट आते हैं. अब हाल के एपिसोड में उनकी मुलाकात एक शाहरुख खान फैन से हुई. कम्प्यूटर स्क्रीन पर सवाल भी शाहरुख खान से जुड़ा था तो उनकी बात होना लाजमी था. अमिताभ बच्चन ने सवाल किया - शाहरुख खआन की फिल्म पठान में इनमें से किस अभिनेता ने खलनायक की भूमिका निभाई है.
इस सवाल के जवाब के लिए चार ऑप्शन थे - जॉन अब्राहम, विजय सेतुपति, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार. कंटेस्टें जॉन अब्राहम के नाम पर ताला लगवाती हैं और जवाब सही निकलता है. इस पर बिग बी पूछते हैं क्या आप सिर्फ शाहरुख खान की फिल्में देखती हैं या दूसरे एक्टर्स की भी देखती हैं?
Amitabh Bachchan: Do you watch only Shah Rukh Khan movies, or other actors too?
— r (@bekhayalime) September 6, 2026
Contestant: Sir, I have watched yours as well.
Amitabh Bachchan: Which movie?
Contestant: Kabhi Khushi Kabhie Gham and Mohabbatein 😭 pic.twitter.com/aomFtnAf41
यह भी पढ़ें: हैवान का वो सीन जिसके बाद 2 दिन तक लेटे रहे सैफ अली खान
इस बात पर कंटेस्टेंट जवाब देती हैं, 'मैंने आपकी फिल्में भी देखी हैं'. इस पर बिग बी पूछते हैं कौनसी फिल्म? कंटेस्टेंट जवाब देती हैं - कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें. अमिताभ अपनी हंसी रोकते हुए कहते हैं हमें पता है आपने ये फिल्में क्यों देखी हैं. इस बात का बचाव करते हुए कंटेस्टेंट कहती है आपकी फिल्म देखी है शोले और बिग बी हंसते हुए चुप हो जाते हैं. अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के इस तरह के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. बता दें कि केबीसी सोनी पर रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है. इसके अलावा आप इसे सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं.
ये Video भी देखें:Amitabh Bachchan के Co Star ने बताया सेट पर कैसे होते हैं Big B, क्या है वो वजह जिससे बने महानायक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं