विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2025

Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस 18 से खत्म हुआ रजत दलाल का गेम, विनर की रेस से हुए बाहर

Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस 18 के टॉप 5 में से एक और कंटेस्टेंट के निकलने की खबरें आ रही है. ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा के बाद अब बिग बॉस 18 से रजत दलाल का भी सफर खत्म हो गया है.

Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस 18 से खत्म हुआ रजत दलाल का गेम, विनर की रेस से हुए बाहर
Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस से बाहर हुए रजत दलाल
नई दिल्ली:

Rajat Dalal Evicted: बिग बॉस 18 का फिनाले जारी है. चार महीने पहले शुरू हुए इस शो में कई तरह के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले. कई कंटेस्टेंट्स ने अपने खेल से दर्शकों के दिलों को भी खूब जीता. अब बिग बॉस 18 के विजेता की घोषणा होना बाकी है. इस बीच बिग बॉस 18 के टॉप 5 में से एक और कंटेस्टेंट के निकलने की खबरें आ रही है. ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा के बाद अब बिग बॉस 18 से रजत दलाल का भी सफर खत्म हो गया है. इस अनाउंसमेट के बाद रजत के फैंस निराश हो गए हैं.

रजत दलाल की बिग बॉस जर्नी काफी दिलचस्प रही. उन्होंने घर में अपनी सच्चाई और मजबूत सोच से सबका ध्यान खींचा. रजत ने हर टास्क में दिल से हिस्सा लिया और अपनी टीम को सपोर्ट किया. उनका शांत और संतुलित स्वभाव उन्हें दूसरों से अलग बनाता था. घर के विवादों में उन्होंने हमेशा समझदारी से काम लिया और अपनी बात को साफ तरीके से रखा. रजत ने दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए और अपनी ईमानदारी से सभी का दिल जीता. उनकी जर्नी ने दिखाया कि जीतने के लिए सच्चाई और मेहनत सबसे जरूरी हैं. दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया.

फिनाले का उत्साह चरम पर है, जहां प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. रजत दलाल के बाहर होने के बाद अब विनर की ट्रॉफी के लिए विवियन और करणवीर लड़ेंगे. एक बड़ी संख्या में जहां लोग करणवीर को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं विवियन को सपोर्ट करने वाले भी कम नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 18 Grand Finale, Karanveer Mehra Evicted, Bigg Boss 18, Bigg Boss 18 Live News, Rajat Dalal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com