विज्ञापन

रजत दलाल ने फरीदाबाद पार्किंग में अपनी थार से रास्ते में खड़ी कार को ठोका, बोले- रोज का ड्रामा है

रजत दलाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं क्योंकि उन्होंने अपनी थार से उनके रास्ते में खड़ी कार को ठोकर मार दी. 

रजत दलाल ने फरीदाबाद पार्किंग में अपनी थार से रास्ते में खड़ी कार को ठोका, बोले- रोज का ड्रामा है
रजत दलाल ने अपनी थार को कार से पार्किंग में ठोका
नई दिल्ली:

यूट्यूबर और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सी में आ गए हैं. इस बार उन्होंने खुद कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपनी थार से उनके रास्ते में खड़ी कार से टक्कर मारते हुए नजर आ रहे हैं, जो हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 16 में पार्किंग एरिया में खड़ी थी. रजत ने ढेर सारी वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

रजत दलाल ने थार से ठोकी दूसरी कार

रजत दलाल द्वारा शेयर किए गए पहले वीडियो में उनकी पार्क की हुई Thar के आगे और पीछे दो कारें खड़ी थीं, जिससे उन्हें पार्किंग की जगह से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी. वीडियो के कैप्शन में रजत ने बताया कि उन्हें रोज इस समस्या का सामना करना पड़ता है. उन्होंने लिखा, "रोज का ड्रामा है. हर दिन उन्हें मेरी ही कार ब्लॉक करने के लिए मिलती है."

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी वीडियो में वह अपनी Thar से सामने खड़ी कार को टकराते हुए साइड करते हैं और फिर वहां से निकल जाते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि उन्होंने कार के मालिक के आने और कार हटाने का 45-50 मिनट तक इंतजार किया. लेकिन जब मालिक नहीं आया और कार पर कोई कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं छोड़ा था तो उन्होंने कार को टक्कर मारकर धकेलने का फैसला किया. कैप्शन में लिखा था, "45-50 मिनट तक सब्र से इंतजार किया, कोई कॉन्टैक्ट नंबर नहीं, कुछ भी नहीं."

ये भी पढे़ं- लापता होने की खबरों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटीं मानसी पारेख, एक दिन बाद नेपाल की उसी जगह था पहुंचना जहां आई बाढ़

पार्किंग की थी समस्या

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य वीडियो में रजत दलाल उन लोगों से बहस करते हुए नजर आए, जिन्होंने पहले भी कई बार लेन में अपनी गाड़ियां गलत तरीके से पार्क की थीं. उन्होंने एक नोट में लिखा, "यह कोई प्रमोशनल वीडियो या पहले से तय (स्क्रिप्टेड) ​​चीज नहीं है. पार्किंग को लेकर रोज का यही हाल होता है. यह ड्रोन से लिया गया एरियल शॉट नहीं है. इसे जिम की तीसरी मंजिल से रिकॉर्ड किया गया था. एक लिमिट होती है हर चीज की. "

कौन है रजत दलाल

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रजत दलाल इंडियन पॉवरलिफ्टर और फिटनेस इन्फ्लूएंसर हैं. वह बिग बॉस 18 में नजर आ चुके हैं और दूसरे रनरअप रहे थे. जबकि करणवीर मेहरा ने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद वह कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- Toxic Sunday Collection Day 5: यश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉक्सिक, 5 दिनों में की इतनी कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajat Dalal, Bollywood, Rajat Dalal Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com