विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

VIDEO: 'फिरंगी' पर निकला कपिल शर्मा का गुस्सा, दे मारी लात

मोशन पोस्टर की शुरुआत में गुलाम भारत की पुलिस यूनिफॉर्म पहने हुए कपिल इसमें एक फिरंगी आदमी को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं. 

VIDEO: 'फिरंगी' पर निकला कपिल शर्मा का गुस्सा, दे मारी लात
24 नवंबर को रिलीज होगी 'फिरंगी'
  • 24 नवंबर को रिलीज होने वाली कपिल की आगामी फिल्म 'फिरंगी'.
  • ठीक 2 साल बाद कपिल बड़े पर्दे पर फिर लौट रहे हैं.
  • फिल्म में उनकी जोड़ी इशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ जमेगी.
नई दिल्ली: छोटे पर्दे से गायब कॉमेडियन कपिल शर्मा अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा कर, दर्शकों को हंसाने को तैयार है. 24 नवंबर को रिलीज होने वाली कपिल की आगामी फिल्म 'फिरंगी' का मोस्टर पोस्टर रिलीज हो गया है. मोशन पोस्टर की शुरुआत में गुलाम भारत की पुलिस यूनिफॉर्म पहने हुए कपिल इसमें एक फिरंगी आदमी को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं. 

पढ़ें: कपिल शर्मा भारतीय साइबर दुनिया में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली हस्ती हैं



पढ़ें: 40 दिन के इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे कपिल शर्मा, लेकिन 12वें दिन ही लौटे

कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के जरिए की थी. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. ठीक 2 साल बाद कपिल बड़े पर्दे पर फिर लौट रहे हैं. फिल्म में उनकी जोड़ी इशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ जमेगी. लेकिन इन दोनों एक्ट्रेस की झलक मोशन पोस्टर पर दिखाई नहीं दी.

VIDEO: फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Firangi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com