विज्ञापन

मीरा राजपूत ने पति की बुरी आदत का खोला राज, कपिल शर्मा के शो में शॉक्ड शाहिद कपूर बोले- यह दीवाली स्पेशल एपिसोड है

कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग शाहिद कपूर पहुंचे, जहां उन्होंने भाई ईशान के साथ 'जिंगाट' पर डांस किया तो वहीं पत्नी मीरा राजपूत के साथ मजेदार किस्से शेयर किए.  

मीरा राजपूत ने पति की बुरी आदत का खोला राज, कपिल शर्मा के शो में शॉक्ड शाहिद कपूर बोले- यह दीवाली स्पेशल एपिसोड है
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा में शाहिद कपूर, मीरा और ईशान खट्टर पहुंचें, पति- पत्नी की नोकझोंक
youtube
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सैटर्डे एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान के बाद इस हफ्ते बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे. शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया. जबकि भाई ईशान खट्टर के साथ शाहिद कपूर ने जिंगाट गाने पर जमकर डांस किया. नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री से होती है, जिसके बाद दोनों भाई 'जिंगाट' गाने पर डांस भी करते हैं और वहीं फिर पति पत्नी और देवर की नोकझोंक देखने को मिलती है. 

शाहिद कपूर ने सुनाया उड़ता पंजाब का किस्सा

शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का किस्सा शेयर किया. शाहिद ने कहा, "जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी. फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी." इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, "शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं."

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के इस भजन को सुनकर बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर करते हैं दिन की शुरूआत, KBC में बताया रामायण कनेक्शन का किया खुलासा

पति पत्नी और देवर की नोकझोंक

शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, "जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा." अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, "क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?" इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, "वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं." शाहिद ने फिर कहा, "वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है. वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं."

शाहिद कपूर की बुरी आदत पर बोलीं मीरा राजपूत

कपिल शर्मा एपिसोड में शाहिद की बुरी आदत के बारे में पत्नी मीरा राजपूत से पूछते हैं, जिस पर वह कहती हैं, एक? इसे सुनकर ऑडियंस हंसने लगती है और शाहिद चुप हो जाते हैं और फिर कहते हैं, मीरा यह दीवाली स्पेशल एपिसोड है. यहां हम यह दिखाने आए हैं कि हम एक हैप्पी फैमिली हैं.  

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बारे में

शाहिद कपूर और मीरा की 7 जुलाई 2015 में अरेंज मैरिज दिल्ली में हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं. वहीं देवर ईशान खट्टर शाहिद के हाफ ब्रदर हैं. 

ये भी पढ़ें- डॉक्टर डूम और स्टीम रोजर्स का एवेंजर्स फैंस को दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा, बताया अमेरिका से पहले भारत में इस दिन रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Mira Rajput, Shahid Kapoor, Ishaan Khatter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com