देश भर में भारत की 75वीं स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) को खूब धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड के भी कई सितारों ने अपने फैंस को इस दिन की बधाई दी और देश को सलाम किया. लाफ्टर किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. कपिल ने अपने फैंस को इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ा ही खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ किन्नर देश भक्ति गीतों को गाते और नाचते दिख रहे हैं.
कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे'. वीडियो में कुछ किन्नर खूबसूरत लिबास में झूमते गाते नजर आ रहे हैं. ये किन्नर देश भक्ति गीत 'दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए' गाते हुए झूम-झूम कर डांस करते हैं. इस दौरान वह पूरी तरह से देशभक्ति के जज्बे में डूबे नजर आते हैं. इस अनोखे वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने हार्ट बना कर वीडियो पर कमेंट किया. इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, कश्मीरा शाह, हिमांशु सोनी जैसे कई सेलेब्स ने वीडियो पर कमेंट किया. कपिल शर्मा के शेयर किए इस वीडियो पर महज कुछ घंटों में साढ़े तीन लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. बता दें कि सभी को हंसाने और गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा हाल में अपनी फैमिली के साथ फॉरेन टूर पर गए थे. जहां उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ कई सारे वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए. वीडियो में कपिल और गिन्नी की क्यूट और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. एक वीडियो में कपिल शर्मा को इलेक्ट्रिक स्कूटर राइड करते देखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं