विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2019

The Kapil Sharma Show: प्रियंका चोपड़ा के सवालों के जाल में यूं फंसे कपिल शर्मा, बोले- मेरी मम्मी ही बदल गई...देखें Video

The Kapil Sharma Show: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जाल में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ऐसे फंसे कि उन्होंने कहा, 'मेरी मां ही बदल गई है.'

The Kapil Sharma Show: प्रियंका चोपड़ा के सवालों के जाल में यूं फंसे कपिल शर्मा, बोले- मेरी मम्मी ही बदल गई...देखें Video
प्रियंंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जाल में फंसे कपिल शर्मा (Kapil Sharma)
  • प्रियंका चोपड़ा के जाल में फंसे कपिल शर्मा
  • कॉमेडी किंग ने कहा 'मेरी मां ही बदल गई है'
  • कपिल शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

The Kapil Sharma Show : कॉमेडी किंग के कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) के प्रमोशन के लिए आई हैं. लेकिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में आकर प्रियंका चोपड़ा ने कॉमेडी किंग को हीं फंसा दिया है. दरअसल, शो में आई प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा से उनकी मम्मी और पत्नी गिन्नी चतरथ में से किसी एक को चुनने के लिए कहती हैं. इस पर कपिल शर्मा के जवाब देने से पहले उनकी मम्मी ही प्रियंका चोपड़ा के सवाल का जवाब देती हैं कि यह अपनी पत्नी को ही चुनेंगे. अपनी मम्मी के इस जवाब को सुनकर कपिल शर्मा कहते हैं कि शादी के बाद लड़के बदलते हैं, लेकिन यहां मेरी मम्मी ही बदल गई हैं. 

विकी कौशल ने तीन महीने में घटाया 13 किलो वजन, जानिए क्या है वजह


'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. शो के प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से पूछती हैं कि अगर एक साथ तुम्हें गिन्नी और मम्मी दोनों ने बुलाया तो तुम किसके पास पहले जाओगे. इस पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का जवाब होता है कि दोनों गिरोह बनाकर साथ में रहती हैं. कपिल शर्मा के बाद खुद उनकी मम्मी कहती हैं कि कपिल अपनी वाइफ के पास पहले जाएंगे. अपनी मम्मी की इन बातों पर रिएक्शन देते हुए कॉमेडी किंग ने कहा, 'मेरी मां बदल गई है.'

TikTok Star के साथ मिलकर बैंक लूटना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

केवल यही नहीं, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट पर और भी खूब सारी मस्ती हुई. वायरल वीडियो में कपिल शर्मा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से बताते हैं कि उनकी भी किसी हॉलीवुड की एक लड़की से शादी होने वाली थी. लेकिन उनकी मम्मी को इंग्लिश नहीं आती थी, इसलिये उन्होंने यह आइडिया छोड़ दिया. इसके बाद खुद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें जवाब दिया, 'मम्मी को इंग्लिश नहीं आती कि आपको इंग्लिश नहीं आती.' बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में हर बार ऐसे ही धमाल मचाए जाते हैं. अपने कंटेंट, ढेर सारी मस्ती और शानदार कलाकारों के वजह से यह शो हमेशा टीआरपी की रेस में आगे रहता है.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Kapil Sharma Priyanka Chopra Questions For Kapil Sharma, Kapil Sharma Mother, Kapil Sharma Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com