अली असगर (Ali Asgar) कपिल शर्मा के शो में काफी पसंद किए गए. बुआ के रोल में वह घर घर लोकप्रिय हो गए. लेकिन अली अब टीवी पर एक नए शो में बिलकुल नए अंदाज में दिखेंगे. अली ने एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें वह पीछे की तरफ खड़े हैं वहीं और सामने लिखा है बॉर्न टू डांस. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है, सोचो आगे क्या होने वाला है. इस पर यूजर्स ने उनके अपकमिंग रियलिटी शो को लकेर कई सारे कमेंट्स किए हैं.
Guess what's coming next …???? ???? pic.twitter.com/2UP58fnWbp
— Ali Asgar (@kingaliasgar) August 19, 2022
बता दें कि अली डांस रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं खुद को डांसर नहीं मानता हूं और मुझे नहीं पता कि मैं डांस कर भी पाता हूं या नहीं. हालांकि मुझे धुन के साथ तालमेल बिठाने की समझ है. मैं मानता हूं कि मनोरंजन में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं होती. मैंने अपने कोरियोग्राफर को कह दिया है कि वही डांस फॉर्म डिजाइन करना जो मुझे सूट करे. बस दो चार चौके मारकर निकलने की कोशिश करेंगे ताकी लोगों को याद रहे.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अली असर ने इसलिए छोड़ा कपिल शर्मा शो
अली ने कपिल शर्मा के शो को छोड़ने की भी वजह बताई. उन्होंने कहा, 'मैं उस किरदार की क्रिएटिविटी से संतुष्ट नहीं था. मेरा नानी वाला कैरेक्टर ग्रो भी नहीं कर रहा था. मैंने इस बारे में टीम को बताया था, जब साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया जा रहा था.
बतौर दादी मेरे पास बहुत कुछ परफॉर्म करने के लिए था, लेकिन ऐसा नानी के किरदार के साथ बिलकुल नहीं था. जब मेरा कॉन्ट्रैक्ट रिनिव्यू करने का समय आया तो मैंने टीम के साथ अपनी आशंकाएं जाहिर की थी. और उन्हें बताया था कि मैं इस शो का हिस्सा बनने का इच्छुक नहीं हूं. पर उस वक्त इतना रायता फैल गया था कि कुछ लोग बात को उस तरफ ले गए और कुछ दूसरी तरफ. इतना कुछ हो गया था कि क्या सफाई देना और क्या बोलना.'
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं