पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली का शव उनके कराची अपार्टमेंट से मंगलवार को मिला था, जिसके बाद अरब न्यूज की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन अक्टूबर 2024 में हो गया था. अरब न्यूज के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम करने वाली कराची पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद के अनुसार हुमैरा का शव बहुत खराब अवस्था में मिला था. उसके कॉल रिकॉर्ड के अनुसार, उसका फोन आखिरी बार अक्टूबर में इस्तेमाल किया गया था जबकि पिछले साल सितंबर से उनके अकाउंट से सोशल मीडिया पर कोई एक्टिविटी नहीं हुई थी. इस तरह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नौ महीने पहले उनकी मौत हो चुकी थी.
अरब न्यूज के मुताबिक, पुलिस उप महानिरीक्षक सैयद असद रजा ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, 'आखिरी कॉल अक्टूबर 2024 में की गई थी.' उन्होंने आगे कोई जानकारी नहीं दी. मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर अरब न्यूज से कहा, 'हुमैरा का शव संभवतः नौ महीने पुराना है. संभवतः उसकी मृत्यु उसके आखिरी बिजली बिलों का भुगतान करने और अक्टूबर 2024 में उसकी बिजली काट दिए जाने के बीच हुई होगी.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एक दूसरे अधिकारी ने अरब न्यूज को बताया, 'बर्तनों में जंग लग गया था और खाने की एक्सपायरी डेट छह महीने पहले ही समाप्त हो गई थी.' जांचकर्ताओं ने बताया कि उस मंजिल पर एक और अपार्टमेंट था, जो उस समय खाली था, जिससे शायद पता लगाने में देरी हुई. एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'उस अपार्टमेंट में रहने वालों ने हमें बताया कि वे फरवरी में लौटे थे, और तब तक बदबू एकदम गायब हो चुकी थी. बालकनी का दरवाजा भी खुला छोड़ दिया गया था.' घर में पानी के पाइप सूखे और जंग लगे हुए थे और बिजली का कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं मिला. अधिकारी ने कहा, 'वहां कोई मोमबत्तियां भी नहीं थीं.'
इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस के परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया है, हालांकि अब उनके भाई नवीद असगर उनका शव लेने कराची पहुंच गए हैं. शव सौंपने से पहले, अधिकारियों ने डीएनए परीक्षण करवाया क्योंकि शव बुरी तरह सड़ चुका था और पहचान में नहीं आ रहा था. नवीद ने बताया कि उनकी बहन लगभग सात साल पहले लाहौर से कराची आ गई थीं और उन्होंने परिवार से दूरी बना ली थी. वहीं कई महीनों में एक बार ही घर आती थीं. हाल ही में, वह डेढ़ साल से घर नहीं आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं