विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

जन्नत जुबैर ने बच्चों के साथ यूं मनाया अपना जन्मदिन, फैन्स बोले- बेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन...देखें Photos

टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर आज 20 साल की हो गई हैं. जन्नत ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं.

जन्नत जुबैर ने बच्चों के साथ यूं मनाया अपना जन्मदिन, फैन्स बोले- बेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन...देखें Photos
जन्नत जुबैर ने मनाया अपना 20वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर आज 20 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर जन्नत के फैन्स और उनके फ्रेंड्स उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं. जन्नत जुबैर एक-एक करके अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन सभी लोगों का धन्यवाद कर रही हैं, जो उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. इसी बीच में एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों में जन्नत बच्चों के साथ अपना बर्थडे मनाते हुए दिखाई दे रही हैं.

जन्नत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्हें व्हाइट टी-शर्ट जिस पर क्रॉस बना हुआ है और लाइट ब्लू जींस में देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में जन्नत बेहद सिंपल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख रही हैं. फोटोज में जन्नत को केक काटते हुए और उसे बच्चों को खिलाते हुए भी देखा जा सकता है. इस दौरान जन्नत अपने सिर पर बर्थडे कैप भी लगाए नजर आईं. पोस्ट के साथ जन्नत ने ‘20' कैप्शन दिया है और दिल इमोजी बनाया है. जन्नत की सादगी और उनके इस जेस्चर की हर कोई तारीफ कर रहा है.

इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स भी देखने लायक हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘इसलिए हम कहते हैं कि आप क्वीन हैं'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘बेस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन'. इस तरह से लोग उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें, टीवी अभिनेत्रियों में जन्नत जुबैर की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 33.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Jannat Zubair Video, Jannat Zubair Viral Video, Jannat Zubair Photos, Jannat Zubair Birthday, Jannat Zubair Birthday Photos, Jannat Zubair Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com