विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2023

'इस प्यार को क्या नाम दूं' के आरव सिंह रायज़ादा हो गए हैं 18 साल के हैंडसम हंक, विशेष बंसल की तस्वीरें देख के खुशी और अरनव भी हो जाएंगे हैरान

इस प्यार को क्या नाम दूं में अर्नव और खुशी कुमारी गुप्ता के बेटे आरव सिंह रायजादा के किरदार में विशेष बंसल ने शानदार काम किया था. 12 साल बीतने के बाद वहीं नन्हें से आरव सिंह रायजादा यानी विशेष बंसल बिलकुल बदल चुके हैं.

'इस प्यार को क्या नाम दूं' के आरव सिंह रायज़ादा हो गए हैं 18 साल के हैंडसम हंक, विशेष बंसल की तस्वीरें देख के खुशी और अरनव भी हो जाएंगे हैरान
इतने बदल गए हैं 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के आरव सिंह रायज़ादा यानी विशेष बंसल
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अर्नव और खुशी के प्यार को लोगों ने बेहद पसंद किया था. 2011 में आए इस सीरियल ने लोकप्रियता के कई रिकॉर्ड बनाए थे. इसी सीरियल में अर्नव सिंह रायज़ादा और खुशी कुमारी गुप्ता के बेटे आरव सिंह रायजादा के किरदार में विशेष बंसल ने शानदार काम किया था. 12 साल बीतने के बाद वहीं नन्हें से आरव सिंह रायजादा यानी विशेष बंसल बिलकुल बदल चुके हैं.

सबसे पहले नजर डाल लेते हैं अरनव और खुशी कुमारी गुप्ता के बेटे आरव सिंह रायजादा की उस किरादर की तस्वीर पर जिसे लोगों ने बेशुमार प्यार दिया. 

नन्हें से आरव यानी विशेष अब एक स्मार्ट नौजवान में तब्दील हो चुके हैं और वो अपना नया अंदाज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. आपको बता दें कि बतौर बाल कलाकार इस प्यार को क्या नाम दूं में दिखे विशेष बंसल कई फिल्मों और बेवसीरीज में काम कर चुके हैं.


विशेष बंसल इरफान खान के साथ फिल्म मदारी में भी दिखाई दिए थे. मुंबई में पले बढ़े विशेष बंसल फिलहाल एक्टिंग में काफी बिजी हैं और वो गुटरगूं जैसी सीरिज का हिस्सा रह चुके हैं


विशेष वेब सीरीज़ असुर  के साथ साथ असुर सीजन 2 में भी नज़र आ रहे हैं. अरशद वारसी की इस वेब सीरीज में विशेष बंसल के दमदार किरदार को बेहद पसंद किया जा रहा है. विशेष अब बच्चे नहीं रहे हैंडसम हंक बन गए हैं. 

करण देओल के संगीत में धर्मेंद्र, सनी देओल और अन्य सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Is Pyar Ko Kya Naam Doon, Vishesh Bansal, इस प्यार को क्या नाम दूं के आरव सिंह रायजादा, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon Serial, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon Cast, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon Khushi, Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon Arnav, Aarav Singh Raizada, Vishesh Bansal Serial, Vishesh Bansal Series, Tv Serial, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com