India's Next Superstar: अमन गंडोत्रा और नताशा भारद्वाज बने शो के विजेता
- रोहित शेट्टी और करण जौहर ने चुना 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' का विजेता
- अमन गंडोत्रा और नताशा भारद्वाज ने जीता फिनाले
- क्या फिल्म 'सिंबा' में मिलेगी अमन गंडोत्रा और नताशा भारद्वाज को एंट्री
नई दिल्ली:
टैलेंट रिएलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' को अपना विजेता मिल गया है. फिनाले में जज रोहित शेट्टी और करण जौहर ने दो विजेताओं को चुन लिया है, जिनकी घोषणा आने वाले एपिसोड में होगी. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमन गंडोत्रा और नताशा भारद्वाज ने सीजन जीत लिया हैं. दोनों विनर्स को करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म में कास्ट किया जाएगा.
Kapil Sharma के अपशब्दों से भरे ट्वीट का हुआ खुलासा, 3 लोगों पर किया जबरन वसूली का केस
'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' की शुरुआत 20 प्रतिभागियों से हुई थी, जो अभिनेता बनना चाहते हैं. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा द्वारा चुने गए इन सभी कंटेस्टेंट को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एक्टिंग, फिटनेस, डांसिंग से जुड़ी ट्रेनिंग दी थी. महेश भट्ट इनके मेंटॉर बने. इस शो का लक्ष्य आम आदमी को अपनी काबिलियत दिखाने और अपने जुनून को साबित करने का मौका देना था. फिनाले की रेस में आशीष मेहरोत्रा, अमन गंडोत्रा, हर्षवर्धन देओ, श्रुति शर्मा, नताशा भारद्वाज, नैना सिंह पहुंचे थे.
विजेता का चुनाव पब्लिक वोटिंग नहीं बल्कि रोहित शेट्टी और करण जौहर करने वाले थे. दोनों ही जजेस नताशा और अमन की परफॉर्मेंस से प्रभावित रहे और आखिरकार इन्हें विजेता चुना गया.
रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के फिनाले पर कई टीवी स्टार्स ने भी परफॉर्म किया. करणवीर बोहरा, सनाया ईरानी, प्रियांक शर्मा, अदा खान और अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से जलवे बिखेरे. शो का फिनाले एपिसोड 8 अप्रैल को प्रसारित होगा. करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने शो को होस्ट किया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

VIDEO: 'प्रो. एलबीडब्ल्यू' की कपिल देव से हुई नोंक-झोंक, कहा-'आपसे तो मैं बहस कर नहीं सकता...'
'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' की शुरुआत 20 प्रतिभागियों से हुई थी, जो अभिनेता बनना चाहते हैं. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा द्वारा चुने गए इन सभी कंटेस्टेंट को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एक्टिंग, फिटनेस, डांसिंग से जुड़ी ट्रेनिंग दी थी. महेश भट्ट इनके मेंटॉर बने. इस शो का लक्ष्य आम आदमी को अपनी काबिलियत दिखाने और अपने जुनून को साबित करने का मौका देना था. फिनाले की रेस में आशीष मेहरोत्रा, अमन गंडोत्रा, हर्षवर्धन देओ, श्रुति शर्मा, नताशा भारद्वाज, नैना सिंह पहुंचे थे.
मुस्लिम होने के कारण दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद को नहीं मिल रहा घर, फेसबुक पर बयां किया दर्द
विजेता का चुनाव पब्लिक वोटिंग नहीं बल्कि रोहित शेट्टी और करण जौहर करने वाले थे. दोनों ही जजेस नताशा और अमन की परफॉर्मेंस से प्रभावित रहे और आखिरकार इन्हें विजेता चुना गया.
अमन गंडोत्रा कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं जबकि नताशा भारद्वाज 'यामाहा फसीनो मिस टैलेंटेड कॉन्टेस्ट' (2016) में 'मिस डीवा' चुनी गई थीं. इसके अलावा वह बर्गर के ऐड में नजर आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि इन दोनों एक्टर्स को रणवीर सिंह और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'सिंबा' में काम करने का मौका मिल सकता है, क्योंकि रोहित और करण दोनों की यह अगली फिल्म होगी.
रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के फिनाले पर कई टीवी स्टार्स ने भी परफॉर्म किया. करणवीर बोहरा, सनाया ईरानी, प्रियांक शर्मा, अदा खान और अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से जलवे बिखेरे. शो का फिनाले एपिसोड 8 अप्रैल को प्रसारित होगा. करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने शो को होस्ट किया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indias Next Superstars, Rohit Shetty, Karan Johar