होली से पहले ओटीटी पर एक बार फिर धमाका होना जा रहा है. महाशिवरात्रि और महिला दिवस वाले वीकेंड पर एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं. मतलब मार्च के पहले ही वीक में एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है. कुछ फिल्में और शोज का इंतजार तो लंबे समय से हो रहा है. इनमें बॉक्स-ऑफिस पर तलहका मचाने वाली कुछ फिल्में भी हैं. आइए जानते हैं इस वीकेंड पर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट.
महारानी सीजन 3
'महारानी' वेब सीरीज का पहला सीजन 2021 में आया था. ये सीरीज बिहार की पॉलिटिक्स पर बेस्ड है. इसमें हुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सियाल और कानी कुसृति जैसे स्टार्स हैं. इसका तीसरा पार्ट सोनी लिव पर 7 मार्च से स्ट्रीम होगा.
शोटाइम
इमरान हाशमी, मौनी रॉय और महिमा मकवाना की 'शोटाइम' भी 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है. इस वेब सीरीज में कैमरे के पीछे की दुनिया को दिखाया गया है, जो रंगीन नहीं बल्कि पूरी तरह काली है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मैरी क्रिसमस
इसी साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को बॉक्सऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. खबर है कि फिल्म 8 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
हनुमान
तेलुगू फिल्म 'हनुमान' भी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई. तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरालक्ष्मी शरतकुमार, समुथिरकानी और विनय राय जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ 40 करोड़ में बनी इस फिल्म का कलेक्शन 330 करोड़ रुपए से ज्यादा है. अब फिल्म 8 मार्च से जी5 पर आ रही है.
लाल सलाम
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बनी तमिल एक्शन फिल्म 'लाल सलाम' भी 8 मार्च, 2024 से नेटफ्लिक्स पर आ सकती है. हालांकि, इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत के साथ ही रजनीकांत का कैमियो रोल भी है.
द जेंटलमैन, द सिग्नल और डेमसेल
'द जेंटलमैन' वेब सीरीज सात मार्च को रिलीज हो रही है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसके अलावा 'द सिग्नल' भी सात मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिर नेटफ्लिक्स मूवी डेमसेल भी 8 मार्च को आ रही है. यह भी शानदार एक्शन फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं