विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2020

Hina Khan ने माधुरी दीक्षित के गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस, Video डेढ़ लाख के पार

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में हिना खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

Hina Khan ने माधुरी दीक्षित के गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस, Video डेढ़ लाख के पार
हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने माधुरी दीक्षित के गाने पर दिए जबरदस्त एक्प्रेशंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों फिल्मों के फेमस डॉयलाग पर खूब वीडियो बना रही हैं. हाल ही में हिना खान ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ साझा किया है. इस वीडियो में हिना खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के गाने 'चक धूम-धूम (Chak Dhoom Dhoom Song)' पर जबरदस्त अंदाज में एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. बता दें, हिना खान (Hina Khan Video) इन दिनों सुपरहिट फिल्मों के फेमस डॉयलाग्स और गानों पर वीडियो बना रही हैं. 

#FeelKaroReelKaro

A post shared by HK (@realhinakhan) on


इस वीडियो में हिना खान (Hina Khan) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की लाइन्स पर काफी क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं. इस वीडियो में हिना की खूबसूरती की हर कोई तारीफ कर रहा है. बता दें, हिना खान ने इस वीडियो को रील के तहत शेयर किया है, वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Expression On Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Song Chak Dhoom Dhoom, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com