विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2021

'बारिश बन जाना' गाने पर Hina Khan ने दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, वीडियो देख फैन्स बोले- इसी का इंतजार था...

हिना खान (Hina Khan) ने 'बारिश बन जाना' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. उनका यह वीडियो फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. 

'बारिश बन जाना' गाने पर Hina Khan ने दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, वीडियो देख फैन्स बोले- इसी का इंतजार था...
हिना खान (Hina Khan) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने स्टाइलिश लुक से सोशल मीडिया पर जानी जाती हैं. हिना खान टीवी की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है. हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो और तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अब हिना खान (Hina Khan Video) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने हालही के रिलीज हुई गाने 'बारिश बन जाना' सॉन्ग पर एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं. हिना के इस वीडियो पर फैन्स काफी ज्यादा रिएक्शन दे रहे हैं. 

जहां तक हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो की बात करें तो इसमें उनका अंदाज जबरदस्त लग रहा है. अपने नए गाने 'बारिश बन जाना' एक्सप्रेशन देते हुए वीडियो में वह काफी क्यूट लग रही हैं. यह एक एडिटेड वीडियो है, जिसमें उन्होंने बादल और बारिश भी दिखाई है. उनका यह गाना हालही में रिलीज हुआ है, जो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि, हिना खान के इस वीडियो को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि, इस वीडियो पर अब तक 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. फैन्स भी कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'इसी का इंतजार था', तो दूसरे ने लिखा 'शानदार'. 

हिना खान (Hina Khan) के काम की बात करें तो, वह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और गौहर खान (Gauahar Khan) के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह 'नागिन' के 5 वें सीजन में नागेश्वरी के किरदार में नजर आई थीं. हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी. जिसके बाद वह घर-घर में अक्षरा के नाम से मशहूर हो गई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan New Look, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Viral Dance Video, Sidharth Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com