विज्ञापन

कसौटी जिंदगी के में अनुराग की बहन का 26 साल में बदला लुक, एकता कपूर को कहा शुक्रिया, तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे

'कसौटी जिंदगी के' से प्राची कोवली का सफर अनुराग बसु की बहन के रोल में शुरू हुआ था, जिसके लिए उन्होंने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया. 

कसौटी जिंदगी के में अनुराग की बहन का 26 साल में बदला लुक, एकता कपूर को कहा शुक्रिया, तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे
कसौटी जिंदगी के को हुए 26 साल पूरे, अनुराग बासु की बहन का बदला लुक
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस प्राची कोवली ने अपने आइकॉनिक टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' के सफर को याद किया. उन्होंने एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें पहला ब्रेक दिया था. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने को-स्टार मानव गोहिल के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, "कुछ पल दिल के करीब रहते हैं, चाहे कितने भी साल बीत जाएं. 26 साल पहले 'कसौटी जिंदगी की' की एक छोटी-सी झलक, जहां से मेरे टेलीविजन के सफर की शुरुआत हुई थी. अपने दोस्त मानव गोहिल के साथ कुछ प्यारी यादें शेयर कर रही हूं. "

एकता कपूर को कहा शुक्रिया

उन्होंने आगे लिखा, "एकता कपूर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मुझे पहला ब्रेक दिया और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' जैसे शोज में मुझ पर भरोसा बनाए रखा. कुछ शुरुआतें और रिश्ते वाकई खास होते हैं. हमेशा आभारी रहूंगी."

बता दें कि अभिनेत्री प्राची कोवली ने एकता कपूर के मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में राखी बसु सेनगुप्ता का किरदार निभाया था. राखी, शो के मुख्य नायक अनुराग बसु (सेजान खान) की बड़ी बहन और मोलॉय व मोहिनी बसु की सबसे बड़ी बेटी थीं. वह निवेदिता और तापुर की भी बहन थीं. शो में उनकी शादी प्रवीण सेनगुप्ता (मानव गोहिल/तरुण खन्ना) से हुई थी और उनकी एक बेटी दीया सेनगुप्ता (बरखा बिष्ट) थी. यह प्राची कोवली के टेलीविजन करियर का पहला बड़ा ब्रेक था. इस सहायक भूमिका (सपोर्टिंग रोल) में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जिसके लिए उन्हें 2002 और 2003 में आईटीए अवॉर्ड्स भी मिले थे

कसौटी जिंदगी के बारे में

शो 'कसौटी जिंदगी की' अनुराग (सेजान खान और बाद में हितेन तेजवानी) और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) की कहानी पर आधारित था, जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव, साजिशों और पारिवारिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है. श्वेता तिवारी को इस शो से घर-घर में बड़ी पहचान मिली थी. यह शो 29 अक्टूबर 2001 से 28 फरवरी 2008 तक चला था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह का नया छठ गीत, उगते सूर्य को अर्घ्य देने की होई गईलें भोर में दिखाई परंपरा, अव्या दुबे के साथ छठ पूजा को बनाया खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Basu, Kasauti Zindagi Kay, Tv News, Actress Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com