नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं. नेहा कक्कड़ अब तक कई सारे हिट गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं. इन दिनों नेहा कक्कड़ हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी के साथ इंडियन आइडल 13 को जज करते हुए नजर आ रही हैं. इंडियन आइडल का यह सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना आहूजा शो पर गेस्ट बनकर पहुंची थीं. इस दौरान गोविंदा और शो के जजेज के बीच जमकर मस्ती देखने को मिली. नेहा कक्कड़ ने गोविंदा के साथ उनके मशहूर गाने पर डांस भी किया, जिसका एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है.
नेहा कक्कड़ ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनीता नेहा से चीची यानी गोविंदा के साथ डांस करने को कहती हैं, जिस पर नेहा फट से तैयार हो जाती हैं. गोविंदा भी कहते हैं कि मैं सिर्फ डांस नेहा कक्कड़ के लिए करूंगा. इसके बाद जो होता है, उस पर से आप नजरें हटा नहीं पाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा नेहा के साथ उनके मशहूर गाने 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' पर जोरदार डांस करते हैं. वहीं नेहा भी चीची का डांस फ्लोर पर पूरा साथ देती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यकीकन आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
इस वीडियो को कुछ ही देर में लाखों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं. वीडियो पर हजारों लोग एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "नेहा मैम फुल मिर्ची लग रही हैं". तो एक अन्य ने लिखा है, "ओए होए मेरी सोणी नेहू". वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, "नेहू मैम जैसा दूसरा कोई नहीं".
ये भी देखें: Diwali 2022: सुजैन खान, एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना की पार्टी में जमाया रंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं