विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने अपने घर पर किया कन्या पूजन, अपने हाथों से बच्चियों को खाना परोसती आईं नजर

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने घर पर कन्या पूजन किया. सुनीता के घर पर हुई इस पूजा पाठ के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सुनीता आहूजा ने अपने घर पर किया कन्या पूजन, अपने हाथों से बच्चियों को खाना परोसती आईं नजर
सुनीता आहूजा ने कुछ यूं की राम नवमी की पूजा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा राम नवमी के मौके पर पूजा पाठ के बाद अपने हाथों से छोटी छोटी कन्याओं को प्रसाद परोसती नजर आईं. सुनीता के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि छोटी बच्चियां एक साथ जमीन पर बिछाए हुए आसन पर बैठी हैं और लाल सूट में बिल्कुल सादगी से सजीं सुनीता आहूजा बच्चियों को प्रसाद दे रही हैं. सुनीता का ये अंदाज फैन्स को खासा पसंद आ रहा है. 

बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं सुनीता

सुनीता आहूजा अपने मुंहफट और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. चाहे पति गोविंदा को लेकर कोई बयान देना हो, अपनी पर्सनल लाइफ पर कमेंट हो या काम से जुड़े किसी शख्स पर अपनी राय रखनी हो सुनीता हमेशा बिना दो बार सोचे बोल देती हैं. सुनीता गोविंदा के अफेयर्स को लेकर भी कई बार अपने बयानों की वजह से चर्चा में रही हैं. हाल में वह रियलिटी शो लॉकअप 2 का हिस्सा बनीं. यहां शिल्पा शिंदे के साथ उनके विचार नहीं मिले. खैर उनके लिए इस शो में सर्वाइव करना धीरे धीरे मुश्किल ही हो रहा है. जिस दिन सुनीता आहूजा लॉकअप से बाहर हो रही थीं उनके पति गोविंदा उन्हें रिसीव करने के लिए आए थे. 

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से भी सुधरे रिश्ते

लंबे समय से कहा जाता था कि कृष्णा के अपनी मामी के साथ अच्छे रिश्ते नहीं हैं. उनमे मनमुटाव हैं लेकिन हाल के दिनों में इनके बीच के रिश्तों की कड़वाहट दूर होती नजर आई. सुनीता कलर्स के शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंचीं तो इनमें कमाल की ट्यूनिंग दिखी. वहीं कश्मीरा शाह भी अपनी मामी सास को सपोर्ट करती नजर आई हैं. 

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् को टक्कर दे रही 27 मिनट की फिल्म, मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध की कथा को 9 दिन में मिले मिलियन व्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Govinda, Trending, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com