विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2024

इस टॉफी ने बड़े बड़ों के गुस्से को किया है शांत, दूरदर्शन पर आता था इसका विज्ञापन तो कंट्रोल नहीं हो पाती थी हंसी

अगर नब्बे के दशक के बच्चे हैं तो इस सवाल का जवाब नहीं में देने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे. क्योंकि, आपके जेहन में एक टॉफी का एड जरूर ताजा हो जाएगा जिसे खाते ही बड़े बड़ों का गुस्सा काफूर हो जाता था.

इस टॉफी ने बड़े बड़ों के गुस्से को किया है शांत, दूरदर्शन पर आता था इसका विज्ञापन तो कंट्रोल नहीं हो पाती थी हंसी
दूरदर्शन पर आता था टॉफी का विज्ञापन तो कंट्रोल नहीं हो पाती थी हंसी
नई दिल्ली:

मीठा खाने से मूड बदल जाता है ये बात तो काफी हद तक सही है, खासतौर से मीठा खाने के शौकीनों के लिए. मूड खराब है तो पसंदीदा चॉकलेट मूड ठीक कर सकती है. लेकिन क्या कोई चॉकलेट या टॉफी ऐसी होती है जो तेज गुस्से को शांत कर दे. अगर नब्बे के दशक के बच्चे हैं तो इस सवाल का जवाब नहीं में देने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे. क्योंकि, आपके जेहन में एक टॉफी का एड जरूर ताजा हो जाएगा जिसे खाते ही बड़े बड़ों का गुस्सा काफूर हो जाता था. और, मिजाज में नर्मी घुल जाती थी. क्या आपको याद आया किस टॉफी का था वो प्यारा सा, गुदगुदाने वाला एड.

एक पल में गुस्सा हुआ छूमंतर

अगर याद नहीं आया तो हम याद दिला देते हैं. वो एड था पान पसंद टॉफी का. ये एड द 90ज इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से फिर वायरल हो रहा है. इस एड में उस दौर की खूबसूरत अदाकारा अर्चना जोगलेकर नजर आ रही हैं. जो एक पर्दा पकड़ कर खड़ी हैं और भयानक गुस्से में कहती हैं कि शादी और तुम से, कभी नहीं. इसके बाद वो पान पसंद गोली खाती हैं और उनका नाजोअंदाज ही बदल जाता है. वो वही डायलोग कहीत हैं लेकिन इस बार उनका मिजाज बदला हुआ होता है. वो बहुत प्यार से पूछती हैं, शादी और तुम से. कभी नहीं.

ये है प्यार भरा रिजेक्शन

इस एड को देखने के बाद यूजर्स उस दौर को याद करते हुए लिख रहे हैं कि ओल्ड इज गोल्ड. एक यूजर ने लिखा कि रिजेक्शन भी प्यार भरा ही होना चाहिए. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि क्या फायदा ऐसी गोली का जिसे खाने के बाद भी शादी के लिए हां नहीं मिल सका. एक यूजर ने लिखा कि उस दौर में हमने भी गोली खाकर मूड बदलने का ट्राई किया था. एक यूजर ने लिखा कि ये मेरे बचपन का जमाना था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Doordarshan Ads, Doordarshan 90s Ads, Doordarshan Popular Ads, Doordarshan Old Ads, Doordarshan Memorable Ads, Paan Pasand Toffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com