विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

लंदन में दिव्यांका त्रिपाठी कुछ ऐसे कर रही हैं रोमांस, इंस्टाग्राम पर खुद डाला VIDEO

टीवी की स्टार एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं, हालांकि वह घूमने नहीं गई लेकिन वह शूटिंग के मकसद से लंदन पहुंची हुई हैं.

लंदन में दिव्यांका त्रिपाठी कुछ ऐसे कर रही हैं रोमांस, इंस्टाग्राम पर खुद डाला VIDEO
वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल
  • दिव्यांका पहुंची लंदन
  • ऑनस्क्रीन पति के साथ किया रोमांस
  • वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर डाला
नई दिल्ली: टीवी की स्टार एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं, हालांकि वह घूमने नहीं गई लेकिन वह शूटिंग के मकसद से लंदन पहुंची हुई हैं. पिछले कई दिनों से वह लंदन में अपने पति विवेक दहिया के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो पोस्ट कर रही थीं. उनके फैन्स और यूजर को लगा कि दिव्यांका छुट्टियां मनाने लंदन पहुंची हैं. फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है, वह लंदन में स्टार प्लस पर आने वाला शो 'ये है मोहब्बते' की शूटिंग में बिजी हैं. दिव्यांका ने मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ऑनस्क्रीन पति रमन के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दिये.

Viral Video: दिव्यांका त्रिपाठी ने एलियन के साथ किया डांस कंपीटिशन, 3 दिन में मिले 35 लाख व्यूज

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि ''इशिता और रमन की जोड़ी का लंदन रोमांस... और आज से स्टार प्लस पर शुरू होगा 'ये है मोहब्बते' का एडवेंचर...'' इस वीडियो में इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी और रमन यानी करण पटेल लंदन ब्रिज के पास डेट करते हुए दिखाई दिए, जिसमें दोनों ही काफी रोमांटिंक दिखे.

देखें वीडियो-

बता दें कि दिव्यांका आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ दिलचस्प वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो डाला था, जिसमें वह एक एलियन की तरह डांस करती हुई दिखाई दीं.

VIDEO: 'बागी' टाइगर श्रॉफ को यह करते देख थम गईं दिशा पटानी की सांसें


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Instagram, Ye Hai Mohabbatein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com