पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के सिर अचानक मुसीबतों का पहाड़ा टूट गया. मुसीबतों का ये पहाड़ फॉल्स सीलिंग की शक्ल में गिरा. दरअसल टीना दत्ता के मुंबई घर में अचानक फॉल्स सीलिंग गिर गई. टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि 31 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के बाद कोलकाता से लौटने पर उन्हें यह हादसा झेलना पड़ा. टीना ने बताया, घर पहुंचकर उन्होंने सामान रखा, नहाया और लिविंग रूम में आईं. नया कारपेट बिछा हुआ था. अचानक उनके सिर, गर्दन और कंधों पर मलबा गिरने लगा. ऊपर देखने पर पता चला कि फॉल्स सीलिंग टूट रही है. उन्होंने बताया कि यह उनका सबसे पसंदीदा कमरा था, जहां वे अक्सर कॉफी पीतीं और वीडियो बनाती थीं. लेकिन एक पल में सब बदल गया.
टीना ने कहा कि उन्होंने इस घर को बड़े सपनों और प्यार से बनवाया था. शहर के एक जानेमाने आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया था. कई अवॉर्ड्स, सोफा और इटली से मंगवाया गया वॉलपेपर भी खराब हो गया. घर में पंखा लगवाना पड़ा जो उन्हें कभी पसंद नहीं था. लाइट भी ठीक से नहीं जल रही थी.
हादसे के बाद वे दो दिन तक सदमे में रहीं. तीसरे दिन रो पड़ीं. फिर खुद को समझाया कि रोने से कुछ नहीं होगा. वे खुद को हसलर और वॉरियर प्रिंसेस बताती हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि घर को फिर से पहले जैसा खूबसूरत बनाएंगी. टीना ने वीडियो में घर के ताजा हालत भी दिखाई और कहा कि दिल टूटा है, लेकिन नई शुरुआत करनी है. सब ठीक हो जाएगा. यह घटना उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं