विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया नया कारनामा, ऐसा करने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बनीं

अपनी मासूम सी अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली टेलीविजन अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी लोकप्रियता का डंका बजा दिया है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया नया कारनामा, ऐसा करने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बनीं
दिव्यांका त्रिपाठी (फाइल फोटो)
  • दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर किया कमाल
  • इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स
  • प्रशंसकों का किया धन्यवाद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: अपनी मासूम सी अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली टेलीविजन अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी लोकप्रियता का डंका बजा दिया है. इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 70 लाख प्रशंसक (फॉलोअर्स) हो गए हैं और टेलीविजन की वह पहली महिला अदाकारा है, जिसे इतने सारे लोग फोलो कर रहे हैं. अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति एवं अभिनेता विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘7 मिलियन.’

लंदन में दिव्यांका त्रिपाठी कुछ ऐसे कर रही हैं रोमांस, इंस्टाग्राम पर खुद डाला VIDEO
 
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में धारावाहिक ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी लेकिन शो ज्यादा चर्चित नहीं हो पाया और शो खत्म होने बाद दिव्यांका को भी जैसे लोग भूल से गए, लेकिन वर्ष 2013 में शुरू हुए ‘ये है मोहब्बतें’ में मद्रासी इशिता के किरदार से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया. दिव्यांका की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों की तादाद 70 लाख पर पहुंच गई है.

(इनपुट भाषा से) 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Instagram, दिव्यांका त्रिपाठी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com