विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2021

दीपिका सिंह ने 'Aankhon Hi Aankhon Mein' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) आज सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे हैं.

दीपिका सिंह ने 'Aankhon Hi Aankhon Mein' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
दीपिका सिंह ने शेयर किया डांस वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) आज सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनकी हर पोस्ट को लाइक करती है. दीपिका सिंह ने इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें पुराने गाने के रिमिक्स सॉन्ग 'Aankhon Hi Aankhon Mein' पर जोरदार डांस करते हुए देखा जा सकता है.

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दीपिका सिंह (Deepika Singh) के डांस स्टेप कितने शानदार है. इस वीडियो में उन्होंने व्हाइट टॉप और पिंक कलर का मिनी स्कर्ट पहना हुआ है. इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'So sweet', तो दूसरे ने लिखा है 'ब्यूटीफुल'.

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Instagram, Deepika Singh Dance Vdieo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com