विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2021

दीपिका सिंह ने शॉर्ट्स पहन 'Majnu' पर बिंदास किया डांस, फैन्स बोले- सुपर डांस संध्या बिंदनी...देखें Video 

सीरियल 'दिया और बाती हम' अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें 'Majnu' पर झूमते हुए देखा जा सकता है.

दीपिका सिंह ने शॉर्ट्स पहन 'Majnu' पर बिंदास किया डांस, फैन्स बोले- सुपर डांस संध्या बिंदनी...देखें Video 
दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अभनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहती हैं. दीपिका आज इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री बन गई हैं. इस सीरियल में उनके द्वारा निभाए गए संध्या राठी के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया था. आज भी फैन्स उन्हें उसी नाम से जानते हैं. इसी के साथ सोशल  मीडिया पर भी उनके जबरदस्त चर्चें हैं. आए दिन उनके डांस वीडियो धमाल मचाते नजर आते हैं. इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance) को ट्रेंड में चल रहे 'Majnu' सॉन्ग पर जबरदस्त तरीके से डांस करते देखा जा सकता है. वहीं वीडियो में अगर उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की शॉर्ट्स और लाइट ग्रिनीश कलर का शर्ट पहना हुआ है.

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा है 'समझाऊ कितनी बार प्लूटो तुझे, काम करने दें मुझे…' इसी के साथ फैन्स उनका ये डांस वीडियो खूब पसंद आ रहा है. उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'सुपर डांस संध्या बिंदनी', तो दूसरे ने लिखा है 'बहुत ही शानदार डांस है मेम'.

बता दें, दीपिका सिंह (Deepika Singh) का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Video Goes Viral, Deepika Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com