- दीपक ठाकुर ने पोस्ट किया वीडियो
- सोमी खान ने मजाक-मजाक में कहा छोटा भाई
- मजेदार वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss Season 12) में बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से आए दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) का जलवा कुछ ऐसा रहा कि फिनाले के टॉप-3 में अपनी जगह बनाया और आखिर में पैसे लेकर बाहर निकले. अब उनकी पॉपुलैरिटी इतनी हो गई है कि सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं. बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) के पास बहुत सारे गाने का ऑफर मिल चुका है. फिलहाल दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने मंगलवार को अपने मुजफ्फरपुर सिटी में एक लाइव कॉन्सर्ट रखा, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 12 (Bigg Boss) के को-कंटेस्टेंट श्रीसंत (Sreesanth) और सोमी खान (Somi Khan) को भी इनवाइट किया था.
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की निक जोनास की ऐसी तस्वीर, बोलीं- 'ऐसे शख्स को ढूंढो जो...'
दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) और सोमी खान (Somi Khan) के बीच खट्टी-मीठी केमेस्ट्री सभी को पसंद आई थी. सभी उन्हें अक्सर एक साथ ही देखना चाहते थे. जयपुर की सोमी खान को दीपक ठाकुर बिग बॉस के भीतर काफी पसंद करने लगे थे. हालांकि बाद में यह क्लीयर हो गया था कि दोनों एक-दूसरे के बीच दोस्त बने रहेंगे. मुजफ्फरपुर में कॉन्सर्ट खत्म करने के बाद बुधवार को जब निकलने लगे तो दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह श्रीसंत और सोमी खान के साथ दिखाई दिए. इस वीडियो में दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) दोनों को शुक्रिया अदा किया, जो वह मुजफ्फरपुर आकर कॉन्सर्ट में शामिल हुए और उनसे मिले.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
श्रीसंत-दीपिका कक्कड़ के रिश्ते में आई दरार, इस वजह से इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
इसी वीडियो में सोमी खान (Somi Khan) ने जब मजाक-मजाक में कहा, 'छोटे भाई ने बुलाया और हम चले आए.' इस पर दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) मजेदार अंदाज में गुस्सा हुए फिर से करेक्शन करते हुए कहा, 'श्रीसंत भाई और सोमी खान जो मेरी दोस्त है उनका आने के लिए शुक्रिया.' दीपक ठाकुर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'लव यू बड़े भैया श्रीसंत और दिल से शुक्रिया सोमी खान (Somi Khan) जो आप लोग समय निकाल कर आए यहां. मुजफ्फरपुर धन्य हो गया आप दोनों के आने से...' यह वीडियो कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं