आमिर खान 5 जुलाई को अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-एक्टिविस्ट सोमी अली ने उन्हें बधाई दी है और एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा. इंस्टाग्राम पर सोमी ने कपल के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि, प्यार को कभी भी उम्र या समय के हिसाब से नहीं आंकना चाहिए. उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दी और इस दिन को जश्न की तरह मनाना की सलाह भी दी.
सोमी ने लिखा इमोशनल नोट
सोमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "गौरी और आमिर, प्यार किसी कैलेंडर को नहीं मानता. किसी भी उम्र में अपनी जिंदगी बांटने के लिए साथी मिलना उतना ही खूबसूरत है जितना कि 20 साल की उम्र में मिलना. खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती. प्यार के लिए खुला दिल जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं. उम्र सालों में मापी जाती है, लेकिन प्यार पलों में मापा जाता है."
यह भी पढ़ें- 'कयामत नजदीक है,' लेटेस्ट वीडियो में सना खान बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो
उन्होंने आगे कपल को बधाई देते हुए कहा, "अपना साथी मिलने पर बधाई. कुछ लोग सही इंसान की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं. अगर वह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो वह देर नहीं है, बल्कि बिल्कुल सही समय है. नया अध्याय शुरू करने की हिम्मत प्रेरणादायक है."
'प्यार की कोई समय-सीमा नहीं'
सोमी ने कपल को जिंदगी भर की खुशी और साथ की शुभकामनाएं देते हुए अपना मैसेज खत्म किया. उन्होंने लिखा, ‘सबसे अच्छी प्रेम कहानियां इस बात से तय नहीं होतीं कि वे कब शुरू होती हैं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया जाता है.'
उन्होंने आगे लिखा, उम्मीद है कि जो लोग आपकी उम्र पर सवाल उठाते हैं, वे एक दिन समझ जाएंगे कि खुशी की कोई समय-सीमा नहीं होती. उम्र बढ़ना तो तय है, साथ में उम्र बढ़ना एक तोहफा है. सबसे बड़ी उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं, बल्कि ऐसा साथी मिलना है जिसके साथ बुढ़ापा बिताया जा सके."
यह भी पढ़ें- 'सलमान खान भगवान नहीं हैं', फिल्म 'काला हिरण' विवाद पर डायरेक्टर का बड़ा बयान
5 जुलाई को शादी कर रहे आमिर
हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर ने बताया कि शादी उनकी एक प्राइवेट कार्यक्रम होगा जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. शादी के बारे में सवाल पर आमिर मुस्कुराए और बोले, "हां, हम 5 तारीख को शादी कर रहे हैं. यह बहुत इंटिमेट सेरिमनी है; हम इसे घर पर ही कर रहे हैं. 5 तारीख हमारे लिए बहुत खास दिन है. इसमें सिर्फ दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. हम बस सबकी दुआएं चाहते हैं कि हम खुश रहें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं