विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल का वो एपिसोड, जो एक साल तक रहा बैन, डायरेक्टर ने कहा- सरकार को था दंगे होने का डर

डायरेक्टर ने कहा कि जब मैं क्राइम पेट्रोल शूट करता था, उस समय शो की टीआरपी काफी कम थी, लेकिन जब यह रेप केस हुआ था, उस वक्त हमारा देश बुरी तरीके से हिल गया था.

क्राइम पेट्रोल का वो एपिसोड, जो एक साल तक रहा बैन, डायरेक्टर ने कहा- सरकार को था दंगे होने का डर
निर्भया केस पर वो एपिसोड, जो 1 साल तक रहा बैन
नई दिल्ली:

टीवी शो क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) काफी लंबे अरसे से दर्शकों के बीच में आ रहा है. इस शो में वास्तविक कहानी दिखाई जाती है. इन दिनों हमारे देश में काफी क्राइम हो रहे हैं. जिनकी खबर सुनने के बाद आम लोग सहम जाते हैं. दूसरी तरफ क्राइम पेट्रोल लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे कई एपिसोड दर्शकों के सामने लेकर आता है. जिसको देखने के बाद लोग अपने बच्चों और परिवार के प्रति चिंता करने लगते हैं. क्राइम पेट्रोल को दर्शकों के बीच में आए हुए लगभग 25 साल से भी ज्यादा हो गए हैं. लेकिन शो आज भी दर्शकों की बीच में एक खास जगह बनाए हुए हैं. शो को काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज होस्ट कर चुके हैं. शो में ऐसे कई एपिसोड आए हैं जो एक समय में भारत में लोगों को दुर्घटनाओं से डरा चुके हैं. जिसमें सबसे बड़ा निर्भया रेप केस है.  शो को काफी लंबे समय तक डायरेक्टर अमित कुमार झा बनाते हुए आए हैं. इन दिनों अमित कुमार अपनी आने वाले ओटीटी शो में व्यस्त हैं. हाल ही में डायरेक्टर अमित कुमार ने NDTV से क्राइम पेट्रोल के एपिसोड के बारे में ऐसी चीज बताई, जो शायद ही किसी को पता हो.

क्राइम पेट्रोल का एपिसोड 1 साल तक बैन

डायरेक्टर प्रोड्यूसर अमित ने बताया कि मैं क्राइम पेट्रोल सीजन काफी पहले से कर रहा हूं. एक दौर था जब हम रियलिस्टिक लोकेशन पर शूट करते थे. उस टाइम फिल्मी सेट और बड़ी-बड़ी लाइट कुछ नहीं होती थीं. हम सिर्फ छोटी-छोटी बल्ब में शूट करते थे. मैं क्राइम पेट्रोल के कितने सीजन शूट कर चुका हूं कि मुझे खुद को याद नहीं है. मैं इतना कह सकता हूं कि आज के समय जो लोग प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर रहे हैं, उनमें से तमाम मेरे असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. हाल ही में मैं भोपाल में अपनी सीरीज शूट कर रहा हूं, जिसमें हेली शाह और सत्यजीत दुबे अहम किरदार में नजर आएंगे. यह प्रोजेक्ट प्राइम अमेजन के लिए है, जो जल्द ही दर्शकों के बीच में आएगा.

ये भी पढ़ें- रेलवे ने स्पॉन्सर की थी दूरदर्शन की 15 एपिसोड की सीरीज, 40 साल पहले देश के कोने कोने तक पहुंची रेलगाड़ी, नीना गुप्ता आईं थी नजर

डायरेक्टर ने आगे कहा कि जब मैं क्राइम पेट्रोल शूट करता था, उस समय शो की टीआरपी काफी कम थी, लेकिन जब यह रेप केस हुआ था, उस वक्त हमारा देश बुरी तरीके से हिल गया था. इतिहास में पहली बार मैंने सोनी टीवी के लिए निर्भया रेप केस पर आधारित एक एपिसोड बनाया था. यह एपिसोड 1 साल तक बैन हो गया था. सरकार ने इसको चलाने से मना कर दिया, उसका कारण था कि देश में एपिसोड देखकर दंगे ना हो जाएं, इसलिए शो के एपिसोड को टेलीकास्ट करने से रोक दिया गया.

जब रोने लगी लड़की

डायरेक्टर में आगे कहा कि जब हम निर्भया रेप केस पर आधारित एपिसोड शूट कर रहे थे, उस वक्त हमको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. जिस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया था, वह जोर-जोर से रोने लगी. उसका कहना था की शूटिंग के वक्त उसको काफी दिक्कतें आ रही थी. लेकिन जब सच में निर्भया के साथ ऐसा हुआ तो उसका क्या हाल हुआ होगा. डायरेक्टर ने कहा कि हमने उस एपिसोड के लिए सारे नए एक्टर्स कास्ट किए थे. हमारे लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज था, जिसका खामियाजा हमको भुगतना पड़ा था. डायरेक्टर ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान जिस बस में शूटिंग हो रही थी, वह गहरे गड्ढे में फंस गई थी. इसके बाद शूटिंग करना काफी मुश्किल हो गया था. लेकिन डायरेक्टर ने अपने तज़ुर्बे से शूटिंग पूरी की. एपिसोड 1 साल बाद टीवी पर रिलीज किया गया. बता दें, जब यह एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था, उस वक्त सोनी टीवी पर क्राइम पेट्रोल की टीआरपी सबसे ज्यादा चल रही थी.

यह भी पढ़ें- 'सनी देओल से मार खाकर शाहरुख बन गए स्टार', 'बंटवारा 1947' में पाजी से दो- दो हाथ करने पर बोले- अभिमन्यु सिंह, मेरी किस्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Crime Petrol, Nirbhaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com