विज्ञापन

एरआर रहमान के बेटे का एक्सिडेंट, टैक्सी से टकराई लग्जरी कार, पढ़ें कैसी है हालत और क्या है लेटेस्ट अपडेट

एआर रहमान के बेटे एआर अमीन 10 अगस्त सुबह एक कार एक्सिडेंट में घायल हो गए. वह चेन्नई में अपने दोस्त के साथ लग्जरी कार में सवार थे कि इतने में कार एक रैपिडो टैक्सी से जा टकराई.

एरआर रहमान के बेटे का एक्सिडेंट, टैक्सी से टकराई लग्जरी कार, पढ़ें कैसी है हालत और क्या है लेटेस्ट अपडेट
एआर रहमान के बेटे का एक्सिडेंट
Social Media
नई दिल्ली:

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के बेटे एआर अमीन सोमवार (10 अगस्त) सुबह कार एक्सीडेंट में घायल हो गए. अच्छी बात यह रही कि 23 साल के अमीन को मामूली चोटें आईं है, उनकी पोर्श कार चेन्नई में गिंडी की तरफ जाते समय एक रैपिडो वैगन-आर से टकरा गई थी. 'डेली थांथी' की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक्सीडेंट सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे गिंडी में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास हुआ. अमीन अपने दोस्त भार्गव के साथ गिंडी जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक वैगन-आर एक साइड रोड से मेन रोड पर आई और पोर्श से टकरा गई.

टक्कर के दौरान अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए कावेरी हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया और वे घर लौट आए. वैगन-आर का ड्राइवर भी घायल हो गया था और उसे कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वह भी घर लौट आया.

अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग की पुलिस ने दोनों गाड़ियां जब्त कर ली हैं और मामला दर्ज किया गया है. अमीन अक्सर अपने पिता के साथ देखे जाते हैं और उन्होंने 2022 में BTS के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं.

क्या करते हैं एआर अमीन?

एआर अमीन, एआर रहमान और सायरा बानो के बेटे हैं. उनका जन्म 6 जनवरी 2003 को हुआ था. उन्होंने कम उम्र में ही अपने पिता की देखरेख में गाना शुरू किया और 2015 में मणिरत्नम की फिल्म 'ओ काधल कनमनी' के गाने 'मौला वा सल्लीम' से चाइल्ड सिंगर के तौर पर डेब्यू किया. बाद में उन्होंने '2.0' जैसे प्रोजेक्ट्स और इंडिपेंडेंट सिंगल्स पर भी काम किया. उन्होंने 2019 में 'सागो' (Sago) के साथ सॉन्ग प्रोडक्शन में डेब्यू किया.

अमीन ने इस साल की शुरुआत में जसलीन रॉयल के साथ 'भीगी भीगी' गाने से बॉलीवुड सिंगिंग में डेब्यू किया, जिसमें एक्टर दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर नजर आए थे. वह इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्लेटफॉर्म 'रूह रिकॉर्ड्स' (Rooh Records) से भी जुड़े हैं, जो एआर रहमान, एआर अमीन और वार्नर म्यूजिक इंडिया का एक नया जॉइंट वेंचर है.

यह भी पढ़ें: फाइट मास्टर का बेटा बना बॉलीवुड का टॉप स्टार, नाम बदलकर ली फिल्मों में एंट्री, दे चुका है 1300 करोड़ की फिल्म

इस साल की शुरुआत में 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए अमीन ने एआर रहमान का बेटा होने के दबाव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, "मैं अपनी शुरुआत खुद कर रहा हूं और मुझे अभी लंबा सफर तय करना है. मुझे बहुत मेहनत करनी है. मेरे पापा ने कई म्यूजिक कंपोजर के साथ काम किया है. उन्होंने बहुत सारे जिंगल्स और लाइव शो किए हैं. आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां तक ​​पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और जाहिर है भगवान का आशीर्वाद भी रहा है. इसलिए मुझे भी बहुत काम करना है और मैं अपना रास्ता खुद बनाना चाहता हूं. मैं किसी से तुलना वगैरह नहीं करना चाहता."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ar Rahman, Ar Ameen, Entertainment, AR Ameen Accident, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com