विज्ञापन

'सनी देओल से मार खाकर शाहरुख बन गए स्टार', 'बंटवारा 1947' में पाजी से दो- दो हाथ करने पर बोले- अभिमन्यु सिंह, मेरी किस्मत

पब्लिक को इसका ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है. राजकुमार संतोषी जी का भी कमबैक हो रहा है. इसके साथ ही शबाना आज़मी, सनी देओल भी दर्शकों को नजर आएंगे, आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म बनी है.

'सनी देओल से मार खाकर शाहरुख बन गए स्टार', 'बंटवारा 1947' में पाजी से दो- दो हाथ करने पर बोले- अभिमन्यु सिंह, मेरी किस्मत
'सनी देओल से मार खाकर शाहरुख बन गए स्टार'
नई दिल्ली:

एक्टर अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) वो नाम है, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आया हॉरर शो आहट से की थी. इसके बाद उन्होंने लगातार काफी शोज में काम किया. जिसमें सैटरडे सस्पेंस जैसे तमाम शोज का नाम शामिल है. इसके बाद साल 2001 में आई फिल्म एक्स में वह एक इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आए. बाद में उनकी बॉलीवुड की यात्रा शुरू हुई. एक्टर फिल्म लक्ष्य, ढोल, जन्नत, गुलाल जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में दिखाई दिए. लेकिन उनका सबसे ज्यादा कामयाबी श्रीदेवी के साथ आई फिल्म मॉम से मिली थी. इस फिल्म में भी उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था. फिल्म में श्रीदेवी के साथ उनकी हेट केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई. हाल ही में अभिमन्यु सिंह आने वाली फिल्म बटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर चर्चाओं में हैं. इस फिल्म में भी वह नेगेटिव किरदार करते हुए नजर आएंगे. हाल ही में अभिमन्यु सिंह ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा.

इमोशनल फिल्म

अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जल्द ही दर्शकों की बीच में बटवारा 47 आ रही है. यह बहुत इमोशनल फिल्म है. जब आप इस फिल्म को देखकर सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे तो आप एक अलग तरीके का फील करेंगे. पब्लिक को इसका ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है. राजकुमार संतोषी जी का भी कमबैक हो रहा है. इसके साथ ही शबाना आज़मी, सनी देओल भी दर्शकों को नजर आएंगे, आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म बनी है. कुल मिलाकर यही कहूंगा कि मैं इस फिल्म को लेकर बहुत ही खुश हूं. फिल्म की कहानी में दर्शकों को क्या देखने के लिए मिलेगा, यह मैं कुछ नहीं कहूंगा. क्योंकि अगर मैं बता दूंगा तो आप फिल्म क्यों देखने जाएंगे? बस दर्शक कई तरीके के अंदाजा लगा रहे हैं. बस में इतना कहूंगा कि फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाते हुआ नजर आऊंगा. वह किरदार कैसा है, इसके बारे में भी कुछ नहीं बता पाऊंगा. क्योंकि हमको एक दायरे में बताना पड़ता है. अगर मैं अपनी हाल ही रिलीज हुआ शो आदर्श बाल विद्यालय के बारे में बात कहूं तो मुझे अर्चना पूरन सिंह और बाकी फर्स्ट के साथ काम करके काफी अच्छा लगा. क्योंकि मेरी और अर्चना की काफी अच्छी केमिस्ट्री थी, हमने अपने एक्टिंग को दर्शकों के सामने जस्टिफाई किया है. लोग कहते हैं कि मैं ज्यादातर नेगेटिव किरदार करता हूं तो इतना कहूंगा कि आप किरदार कोई भी करो तो चॉइस की कोई बात ही नहीं होती. आपके सामने जो चॉइस आ रही है, उसमें बेस्ट करने की कोशिश करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रामायणम् की रिलीज डेट कनफर्म, दिवाली से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर आएंगे श्रीराम, पढ़ें क्या है रिलीज डेट

प्रोजेक्ट मुझे चूज कर रहा है

एक्टर ने आगे कहा कि इन दिनों प्रोजेक्ट मुझे चूज कर रहा है. जिस प्रोजेक्ट में लगता है कि मैं डिजर्व करता हूं, वो प्रोजेक्ट मेरे पास आ जाता है. जो कुछ प्रोजेक्ट मुझे पसंद नहीं आते, मैं उसमें काम नहीं करता. मुझे सेटअप या कहानी पसंद नहीं आती तो मैं बिल्कुल करने से मना कर देता हूं. जब मेरे पास कोई भी प्रोजेक्ट आता है तो मैं उसको समझता हूं, डायरेक्टर से भी मिलता हूं. इन दिनों में बॉलीवुड और साउथ के कुछ प्रोजेक्ट कर रहा हूं. लेकिन उनके नाम भी नहीं बताना चाहूंगा, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस खुद अनाउंसमेंट करता है तो अच्छा लगता है. अगर मैं करूंगा तो सही नहीं रहेगा. एक्टर ने आगे कहा कि प्रदीप रावत जी का हाल ही में निधन हुआ है. मैं उनको काफी अच्छे से जानता था. हैदराबाद में मेरी उनसे मुलाकात हुई थी, उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ. क्योंकि काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में थे. उन्होंने अपना नाम बनाया था. हमको उम्मीद थी कि वह आगे और अच्छा काम करेंगे. लेकिन नियति को कौन टाल सकता है. मैं इस बात को लेकर बहुत दुखी हूं, क्योंकि जब मुझे उनके निधन की खबर मिली तो मैं सेहम गया था. मैं उनके परिवार के साथ हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Abhimanyu Singh, Batwara 1947, Batwara 1947 Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com