विज्ञापन

पंजाबी लोकगीत से प्रेरित है 17 साल पुराना गाना, ढोलक की ताल और गिद्दों पर खूब है बजता, आप भी करने लगेंगे डांस

panjabi folk song: 17 साल पुरानी इस फिल्मी धुन में पंजाबी लोकगीत की मिठास, ढोलक की ताल और गिद्दे की मस्ती का जबरदस्त मेल है. खास बात यह है कि इसकी धुन विदेशी गानों में भी सैंपल की जा चुकी है.

पंजाबी लोकगीत से प्रेरित है 17 साल पुराना गाना, ढोलक की ताल और गिद्दों पर खूब है बजता, आप भी करने लगेंगे डांस
panjabi folk song inspired Boliyan : पंजाबी लोकधुन पर बना फिल्मी गाना, 17 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार!

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिनकी धुन कानों में पड़ते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं, खासकर पंजाबी लोक संगीत की बात हो तो ढोलक की ताल, गिद्दे की मस्ती और देसी बोल माहौल में रंग भर देते हैं. हिंदी फिल्मों में भी कई ऐसे गाने आए हैं, जिन्होंने पंजाबी लोकधुनों को मॉडर्न अंदाज में पेश किया और खूब तारीफें बटोरीं. करीब 17 साल पहले आई एक फिल्म के ऐसे ही गाने में लोक संगीत की पुरानी खुशबू के साथ पार्टी वाला तड़का लगाया गया था. इसकी बीट सुनते ही शादी-ब्याह और जश्न का माहौल बन जाता है. यह गाना कोई और नहीं बल्कि आलू-चाट फिल्म का 'बोलियां' है.

गाने बजते ही निकलने लगता है डांस 

2009 में रिलीज हुई फिल्म आलू चाट में कई मजेदार और देसी रंग वाले गाने देखने-सुनने को मिले थे. इन्हीं में शामिल था बोलियां, जिसने पंजाबी लोक संगीत की मस्ती को फिल्मी अंदाज में पेश किया. गाने में ढोलक की ताल और गिद्दे की झलक इसे खास बनाती है. इसकी लय इतनी चुलबुली है कि इसे सुनते ही माहौल अपने आप डांस फ्लोर जैसा महसूस होने लगता है.

ये भी पढ़ें- हम दिल दे चुके सनम से पहले सलमान खान का दिखा था रोमांस, हरिहरन और अल्का याग्निक की आवाज ने छूआ दिल, सावन में प्रेमी सुनेंगे बार बार

पुराने पंजाबी लोकगीत से जुड़ा है कनेक्शन

इस गाने की खासियत सिर्फ इसकी धुन और बीट नहीं है. बोलियां की जड़ें पुराने पंजाबी लोक संगीत से जुड़ी हैं. इसमें मशहूर लोकगीत ‘साड्डे तां वेहड़े मूढ़ मकई दा' की धुन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सुरिंदर कौर और प्रकाश कौर ने गाया था. इस तरह पुराने लोक संगीत को नए अंदाज में पेश कर इसे युवा दर्शकों तक पहुंचाया गया. यही वजह है कि गाने में एक तरफ पंजाब की मिट्टी की खुशबू महसूस होती है तो दूसरी तरफ आधुनिक पार्टी सॉन्ग वाली एनर्जी भी नजर आती है.

विदेशी गानों में भी हुआ लोकधुन का इस्तेमाल

दिलचस्प बात यह है कि इस पंजाबी लोकधुन का इस्तेमाल सिर्फ हिंदी फिल्म के गाने तक सीमित नहीं रहा. ‘बोलियां (गिद्दा)' को एलीफैंटमैन के गाने इंडियन डांस में भी सैंपल किया गया था. यह ट्रैक क्रे ट्विनज के इंडियन डांस रिद्दिम एल्बम का हिस्सा था. इसके अलावा इसी लोकधुन को नाना के गाने शेक ईट में भी सैंपल किया गया. यानी पंजाब की पारंपरिक धुन ने भारतीय फिल्मों से लेकर इंटरनेशनल म्यूजिक तक अपनी छाप छोड़ी है.

आलू चाट में दिखा था देसी रोमांस और कॉमेडी का तड़का

आलू चाट एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसके डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल हैं. फिल्म में आफताब शिवदासानी, अमृता अरोड़ा, आमना शरीफ, लिंडा अर्सेनियो, कुलभूषण खरबंदा, संजय मिश्रा और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- अदनान सामी का 26 साल पुराना रोमांटिक गाना, आशा भोसले संग गाया तो भारत में हुआ हिट, बिकीं 4 मिलियन कॉपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boliyan Aloo Chat, Punjabi Folk Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com