विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

Comedian भारती सिंह के झूठ का हुआ पर्दाफाश, देखें Viral Video

भारती सिंह (Bharti Singh) अपने हर अवतार में कमाल की लगती हैं, और दर्शकों को खूब हंसाती भी हैं. भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,इस वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह का सच कैमरे मे कैद हो रहा है.

Comedian भारती सिंह के झूठ का हुआ पर्दाफाश, देखें Viral Video
भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • द कपिल शर्मा में आती हैं नजर
  • 'द खतरा शो' में हैं होस्ट
नई दिल्ली:

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने हर अवतार में कमाल की लगती हैं, और दर्शकों को खूब हंसाती भी हैं. भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,इस वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह का सच कैमरे मे कैद हो रहा है. भारती सिंह का इस वीडियो में कमाल का अंदाज नजर आ रहा है, लेकिन वे इस वीडियो में शानदार आवाज में गाना भी गा रही हैं. लेकिन जैसे ही भारती सिंह की गायकी का सच सामने आता है. इस तरह यह वीडियो बहुत ही दिलचस्प बन पड़ा है. वैसे भी भारती सिंह इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' और 'द खतरा शो (Tha Khatra Show)' दोनों में ही नजर आ रही हैं.

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है. हालांकि इस वीडियो को सिंगर नीति मोहन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर डाला है. नीति मोहन ने इस वीडियो में काला चश्मा पहने और कमर पर पिस्तौल लगाए एक शख्स को निशाना बनाया है, जो बहुत ही गौर से शूट को देख रहा है. उधर, भारती सिंह गाना गाती नजर आती हैं. भारती की आवाज बहुत ही कमाल की लगती है. लेकिन तभी कैमरा घूमता है और भारती सिंह के पीछे नजर आती हैं, नीति मोहन. असल में इस सॉन्ग को नीति मोहन गा रही थीं, भारती सिंह तो सिर्फ लिपसिंग कर थीं. इस तरह ये वीडियो बहुत ही शानदार है, और भारती सिंह का अंदाज काफी निराला. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Comedian Bharti Singh, Comedian Bharti Singh Video, Viral Video, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com