विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

कॉमेडियन भारती सिंह लेना चाहती थीं बड़ा घर, लेकिन पोछा मारने के बाद बदल गए इरादे- देखें Video

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में भारती पौछा मारती नजर आ रही हैं.

कॉमेडियन भारती सिंह लेना चाहती थीं बड़ा घर, लेकिन पोछा मारने के बाद बदल गए इरादे- देखें Video
भारती सिंह (Bharti Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • घर में पोछा लगाती नजर आईं कॉमेडियन
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारती सिंह  (Bharti Singh Video) अपने घर में पोछा लगाती नजर आ रही हैं. बता दें कि दुनिया इस समय खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट से जूझ रही है. इसके कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है. इस वजह से सेलेब्स अपने घरों में कैद हैं. वहीं, भारती सिंह (Bharti Singh) घर में कैद रहने के बाद भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

हाल ही में उनका एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारती घर में पोछा मार रही हैं. पोछा मार-मारकर भारती की हालत खराब हो रही है. वीडियो में वह कह रही हैं, "अगर आपको लगे की आपका घर छोटा है तो एक बार पअछा मारकर देखना पूरे घर में."

वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) आगे कह रही हैं, "गांव जितना लगने लगेगा." वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने आगे लिखा, "अभी थोडे़ दिन पहले ही हर्ष को बोल रही थी कि घर छोटा है, बड़ा घर लेना है. अब नहीं कहूंगी, सच्ची यार, जब काम करो, तब पता चलता है." भारती सिंह का इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Bharti Singh Video Viral, Bharti Singh TikTok Video, Bharti Singh Instagram, Bharti Singh In Home Quarantine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com