विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

भारती सिंह ने पति से पूछा 'क्या बात है आजकल पीते नहीं हो', दिया ऐसा जवाब कि कॉमेडियन भी लगीं रोने- देखें Video

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति से शराब पीने के बारे में पूछती नजर आ रही हैं.

भारती सिंह ने पति से पूछा 'क्या बात है आजकल पीते नहीं हो', दिया ऐसा जवाब कि कॉमेडियन भी लगीं रोने- देखें Video
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • भारती सिंह ने पति से पूछा कि क्या बात है आजकल पीते नहीं हो...
  • कॉमेडियन के पति ने दिया ऐसा जवाब कि खुद भी लगीं रोने
  • भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कॉमेडी की क्वीन यानी भारती सिंह (Bharti Singh) सेल्फ आइसोलेशन में रहकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति से शराब पीने के बारे में पूछती नजर आ रही हैं. अपने वीडियो में भारती सिंह पति से पूछती हैं कि क्या बात है आजकल आप पीते नहीं हो, छोड़ दिया क्या. इसपर भारती सिंह के पति उन्हें जवाब देते हैं कि ठेके ही बंद हैं. भारती सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते धमाल मचाकर रख दिया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,  "बेचारा हर्ष लिम्बाच्या, एक तो लॉकडाउन, ऊपर से वाइन शॉप भी बंद है." कॉमेडियन का यह टिकटॉक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें वह पंजाबी भाषा में बात करती दिखाई दे रही हैं. पति का जवाब सुनते ही भारती सिंह का चेहरा उतर जाता है. उनके इस वीडियो पर कई कलाकारों ने भी खूब कमेंट किये. 

बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट कर लोगों को हंसाती रहती हैं. इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें वह घर में पोछा लगाती नजर आ रही थीं. इसमें उन्होंने कहा कि अगर आपको लगे कि आपका घर छोटा है तो एक बार पोछा मारकर जरूर देख लेना, गांव जितना लगने लगेगा. वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह इन दिनों द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं. शो में रहकर अपनी एक्टिंग से वह लोगों को खूब हंसाती हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Bharti Singh Video, Bharti Singh Husband, Bharti Singh Husband Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com