विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

इस पंजाबी सिंगर-एक्टर से रोमांस फरमा रही है चंद्रमुखी चौटाला...

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने पंजाबी फिल्मों का रुख किया है और उन्हें पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर गुरदास मान के साथ फिल्म मिल गई है.

इस पंजाबी सिंगर-एक्टर से रोमांस फरमा रही है चंद्रमुखी चौटाला...
कविता कौशिक
  • कविता कौशिक है टीवी एक्टर
  • गुरदास मान के साथ कर रही हैं फिल्म
  • फिल्म का नाम है 'ननकाना'
नई दिल्ली: जी हां, यह सच है लेकिन रियल लाइफ ने नहीं बल्कि रील लाइफ में. टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने पंजाबी फिल्मों का रुख किया है और उन्हें पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर गुरदास मान के साथ फिल्म मिल गई है. इससे पहले भी वे एक पंजाबी फिल्म कर चुकी हैं. कॉमेडी धारावाहिक एफआईआर में दबंग पुलिस अधिकारी के रोल से सुर्खियों में आने वाली कविता इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का नाम है ‘ननकाना.’ कविता ने इस फिल्म के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अनोखे प्यार की अनूठी कहानी. फिल्म को गुरदास मान की पत्नी मंजीत मान डायरेक्ट कर रही हैं. फिल्म पंजाब में वैसाखी के मौके पर 13 अप्रैल को रिलीज होगी.

 


मॉरीशस में कहर बरपा रही हैं 'चंद्रमुखी चौटाला', शेयर की वेकेशन की हॉट फोटो

कविता कौशिक ने एकता कपूर के सीरियल ‘कुटंब’ के साथ अपना करियर शुरू किया था. लेकिन उन्होंने सब टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘एफआईआर’ के चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से पहचान मिली और वे टीवी की बड़ी स्टार बन गईं. वे डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी अपने डांस का हुनर दिखा चुकी हैं.

 


कविता कौशिक की मेंहदी के अवसर पर पहुंची कॉमेडियन भारती सिंह

इसके अलावा भी समय-समय पर वे अपने डांस के जलवे दिखाती रही हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि टीवी की ये दबंग पुलिस वाली सावधान इंडिया को होस्ट कर सकती है. यानी उनके सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं, वैसे भी गुरदास मान पंजाब के बड़े नाम हैं, और यह मौका और भी बड़ा.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kavita Kaushik, Gurdas Maan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com