इम्तियाज अली 'मैं वापस आउंगा' के बाद एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का नाम 'ओ साथी रे' है. इसके प्रीमियर की डेट सामने आने के साथ ही इम्तियाज अली के फैन्स एक बार फिर एक दिल छू लेने वाली कहानी के इंतजार में हैं. इम्तियाज अली की लिखी और आरिफ अली के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. यह सीरीज कॉम्पलेक्स फीलिंग्स और एक ऐसे रिश्ते की पड़ताल करती है जिसमें प्यार कभी भी बराबर नहीं था.
इम्तियाज अली, मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार के बैनर तले आ रही 'ओ साथी रे' ऐसे डीप किरदारों की कहानी है जो प्यार में मौजूद इम्बैलेंस से जूझते हैं. अपनी पहचान और ख्वाहिशों की तलाश से लेकर रिश्तों में पावर डायनामिक्स तक और एक-दूसरे को समझने और जाने देने के बीच के नाजुक बैलेंस तक यह सीरीज प्यार पर एक परिपक्व नजरिया पेश करती है, जो ट्रेडिशनल रोमांस से कहीं आगे है.
इस सीरीज के बारे में बात करते हुए, इम्तियाज अली कहते हैं, "'ओ साथी रे' एक मॉडर्न रोमांटिक शो है इसका दिल पुराने जमाने का है. कभी-कभी प्यार आपको हैरान कर देता है, जब वह बिल्कुल अनप्रेडिक्टेबल जगहों पर सामने आता है. यह कहानी एक ऐसे कपल के बीच पनपते लगाव की है, जो तलाक लेने जा रहे हैं. प्यार में एक धड़कता हुआ दिल होता है, प्यार खूबसूरत होता है, लेकिन एक रिश्ता हमेशा बराबरी का नहीं होता. एक 'परफेक्ट' कपल कहलाना अक्सर एक बोझ बन सकता है. 'ओ साथी रे' में हम देखते हैं कि प्यार जहां एक तरफ तड़प, सपने और साथ आने का नाम है, वहीं दूसरी तरफ यह किसी को जाने देने की प्रोसेस भी हो सकती है. इसके किरदार बहुआयामी और बिल्कुल असली लगते हैं, इसीलिए हमने बेहतरीन कलाकारों को चुना है.
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी कहती हैं, "रोमांस एक ऐसा जॉनर है जिसे बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन सीरीज के फॉर्मेट में इस पर बहुत कम काम हुआ है. 'मुसाफिर कैफे' के बाद हम रोमांस जॉनर में अपनी अगली पेशकश - इम्तियाज अली की 'ओ साथी रे' लाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इस रोमांस की कॉम्पलेक्सिटी ही इसे सबसे अलग बनाती है. यह प्यार जैसी जानी-पहानी चीज को एक ऐसे नजरिए से दिखाती है जो हर लव स्टोरी में मौजूद होता है. यह एक ऐसा सवाल उठाती है जो शायद पहले कभी नहीं पूछा गया - क्या हर प्यार सच में बराबर होता है?"
यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer रिलीज, युद्ध के दर्द की कहानी लेकर आए सलमान खान, फैन्स बोले सुपरहिट
'मैं वापस आऊंगा', 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'तमाशा' और 'लव आज कल' जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे यादगार कहानियां देने वाले इम्तियाज अली, 'ओ साथी रे' के साथ इस जॉनर में एक नया आयाम लेकर आए हैं. अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली और आरिफ अली के बेहतरीन डायरेक्शन के जरिए आज के दौर के रिश्तों को पेश करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं