विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2024

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रहीं हिना खान ने बताया कब रहती हैं सबसे ज्यादा खुश

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रहीं हिना खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी कब मिलती है.

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रहीं हिना खान ने बताया कब रहती हैं सबसे ज्यादा खुश
हिना खान ने शेयर की मालदीव वेकेशन की झलक
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म के साथ टीवी इंडस्ट्री में अपनी कमाल की एक्टिंग से एक अलग मुकाम पर पहुंची एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह मालदीव के लिए अपना प्यार दिखाती नजर आ रही हैं. ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस ने बताया कि वह सबसे ज्यादा खुश कब रहती हैं. हिना ने कैप्शन में लिखा, "मैं परिवार के साथ और मालदीव में सबसे ज्यादा खुश रहती हूं. इस शानदार ट्रिप के लिए शुक्रिया. मेरा और मेरे परिवार का सफर बहुत ही शानदार रहा." ‘बिग बॉस' फेम हिना खान ने हैशटैग के साथ लिखा जॉय आइसलैंड, मालदीव कोको.

कैंसर का इलाज करवा रहीं हिना खान की गिनती मनोरंजन जगत में एक्टिव, स्टाइलिश और खूबसूरत कलाकारों में की जाती है. कई सफल टीवी शोज का हिस्सा रहीं हिना खान कैंसर के तीसरे स्टेज से जंग लड़ रही हैं. बता दें कि हिना खान के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचीं 'शेर खान' हिना ने कई झलकियां दिखाईं.

कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा “यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है.” वीडियो में एक्ट्रेस पानी के अंदर (स्नॉर्कलिंग) तैरती नजर आ रही हैं. 

वीडियो में 'बिग बॉस' फेम हिना खान नीले पानी में तैरते हुए स्नोर्कल मास्क और डाइविंग फिन में हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना "आई एम अलाइव" बज रहा है. एक लाइन के कैप्शन के साथ हिना खान ने हैशटैग में सोलसूथिंग, वाटरबेबी, ओशनलवर्स, रील्स इंस्टाग्राम, रीलिट फीलिट भी लिखा.

इससे पहले एक्ट्रेस मालदीव में एक पार्टी एंजॉय करती नजर आई थीं जिसमें वह ग्लोइंग ड्रिंक का लुत्फ उठाती दिखी थीं. तस्वीरों की सीरीज में से एक में हिना खान अपने चेहरे पर अंधेरे में चमकने वाले कुछ नियॉन पेंट लगाए हुए दमक रही थीं. हिना खान ने इसी साल 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को कैंसर के बारे में जानकारी दी. ‘कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस ने लिखा "सभी को नमस्ते, हाल ही में आई अफवाह को लेकर मैं बता दूं कि मैं अपने चाहने वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण खबर शेयर करना चाहती हूं. मुझे ब्रेस्ट कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है." इसके साथ ही उन्होंने फैन्स से प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Cancer, Hina Khan Maldive Vacation, Hina Khan Cancer Treatment, Hina Khan News, Hina Khan Family, Hina Khan Mother, Hina Khan Father, Hina Khan Bigg Boss, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Hina Khan Boy Friend, Hina Khan Rocky Jaiswal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com