विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2021

प्रतीक सहजपाल का गुस्सा सातवें आसमान पर, तोड़ा बिग बॉस के घर का सामान...देखें Video

मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर में जबरदस्त हंगामे चल रहे हैं. शो के घर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रतीक घर का सामान तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

प्रतीक सहजपाल का गुस्सा सातवें आसमान पर, तोड़ा बिग बॉस के घर का सामान...देखें Video
बिग बॉस ओटीटी के घर का नया विडीयो
  • बिग बॉस ओटीटी के घर से वीडियो वायरल
  • प्रतीक सहजपाल को आया गुस्सा
  • प्रतीक ने तोड़ा घर का सामान
नई दिल्ली:

मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर में जबरदस्त हंगामे चल रहे हैं. शो इन दिनों खूब चर्चाओं में बना हुआ है. वैसे तो घर के अंदर शुरुआत से ही कंटेस्टेंट के बीच कहा-सुनी शुरू हो गए थी. जहां एक तरफ शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के झगड़ों के वीडियो सामने आए थे. दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) और नेहा भसीन (Neha Bhasin) जिगरी दोस्ती भी टूट गई थी. अब घर से एक और वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) का जोरदार गुस्सा देखने को मिल रहा है.

बिग बॉस ओटीटी के हाउस से प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) का ये वीडियो वूट सिलेक्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आ रहा है. प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) इतने गुस्से में हैं कि, बिग बॉस के घर का सामान तोड़ रहे हैं. वीडियो में उन्हें घर का सामान उठा कर स्विमिंग में फेकते हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद अक्षरा, प्रतीक को समझाने आती है कि, सामान टूट रहा है. वपर प्रतीक कहते हैं टूटने दो कम  शो हिट हो जाएगा. प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) के इस गुस्से को देख सभी हैरान हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्रतीक इतना नाराज हैं और घर  का सामान तोड़ रहे हैं. जानने के लिए देखें शाम 7 बजे वूट  सिलेक्ट एप पर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BIGG BOSS OTT, Bigg Boss OTT Contestants, Bigg Boss Ott Voot, Bigg Boss OTT Video, Pratik Sehejpal, Pratik Sehejpal Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com