mary com and rohed khan video: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 6 सितंबर से शुरू हो गया है. धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर के बाद अब शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है. जिसके बाद अब शो को जीतने के लिए इन कंटेस्टेंट्स का माइंड गेम शुरू हो गया है. जिसमें एंट्री करने वाले हर सेलिब्रिटीज के नए रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्शिफा खान के नखरे, कुनिका मान का माइंड गेम और माही विज का मासूम खेल दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहा है.
वही शो में नेशनल बॉक्सर मैरी कॉम भी शामिल हुई है, जिसका हाल ही में आस्ट्रिया के एक्टर मॉडल रोहेद खान के साथ बातचीत करने का प्रोमो सामने आया है. जिसमें वह उन लोगों पर भड़कती नजर आई जिन्होंने उनकी सक्सेस का क्रेडिट लेने की कोशिश की .
जियो हॉटस्टार का प्रोमो
गुस्सा में क्रडिट चोरों पर भड़की मेरी कॉम
जियो हॉट स्टार के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर हुए इस प्रोमो में मैरी कॉम और रोहेद खान किचन में खाना बनाते हुए स्क्सेस को लेकर बातचीत कर रहे थे. प्रोमो में दिखाया कि जैसे ही इस विषय पर बातचीत शुरू होती है मेरी को बेहद गुस्सा आता है और वह बोलती है कि कई लोग मानते हैं कि उन्होंने ही "मैरी को बनाया है," जबकि असल में वे कभी रिंग में नहीं उतरे, न ही उन्होंने चोटें झेलीं और न ही उस कड़ी ट्रेनिंग से गुज़रे जिसने मैरी के सफ़र को आकार दिया.
प्रोमो में उन्हें आगे कहते हुए दिखाया कि ऐसे दावों को वे शर्मनाक बताती है . साथ ही कहती है कि उन्होंने जो भी सफलता हासिल की है, वह उनकी अपनी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन के बल पर है. उनकी इस सफलता का क्रेडिट लेने की कोशिश करने वाले लोगों वे शर्मनाक मानती है.
रोहिद खान ने जताई सहमति
इस बीच, रोहिद खान उनसे सहमत हैं और कहते हैं कि आज की दुनिया में, चुप्पी को अक्सर कमजोरी समझ लिया जाता है. लोग अक्सर मान लेते हैं कि किसी पर उनका कंट्रोल है, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वे चुप रहना चुनते हैं, वे यह समझने में नाकाम रहते हैं कि कभी-कभी चुप्पी सब्र और ताकत की निशानी होती है.
शो के इस प्रोमो के रिलीज होने के साथ ही इसे अब तक 42 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है. साथ ही बॉक्सर को फैंस का दिल खोल के सपोर्ट मिल रहा है. इस एपिसोड को देखने के लिए जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 20 की लाइव फीड का मजा ले सकते है. जो अनकट रहती है.
ये Video भी देखें:
Traitors 2 Winners Interview: क्रिस्टल डिसूज़ा और रिदा थराना से NDTV की खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं