बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर को कमतर आंकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. शो के पहले ही एपिसोड में जिस तरह काजी तौकीर का मजाक बनाया जा रहा है. वह कुछ कंटेस्टेंट्स को उल्टा पड़ सकता है. बेशक काजी तौकीर लंबे समय से मनोरंजन की दुनिया से दूर अलग-थलग जीवन जी रहे हैं. लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग को लेकर किसी को कोई सक नहीं होना नहीं चाहिए. बेशक काजी तौकीर ने 21 साल पहले 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल जीता था. लेकिन उस शो में वो सिंगर थे जिन्होंने कई बेहतरीन सिंगर्स का शो से डिब्बा गोल कर दिया था.
बिग बॉस के सोमवार को आए एपिसोड में कुछ कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर का मजाक बनाते देखा गया. इसमें माही विज बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थीं. यही नहीं हर्ष मछारे भी काजी तौकीर से बिना वजह लड़ते नजर आ रहे थे. इस तरह शो में साफ नजर आ रहा है कि काजी तौकीर को निशाने पर लिया जा रहा है.
अब बात करें पहले वार की तो बिग बॉस ने गेम खेला. बिग बॉस ने कनिका मान से एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम पूछा जो उन्हें पसंद नहीं. तो उन्होंने काजी का नाम लिया और कहा कि वह हमेशा अपनी ही बातें करते रहते हैं. इसलिए उन्होंने काजी का नाम लिया. लेकिन बिग बॉस ने कहा कि इस हफ्ते काजी तौकीर कैप्टेंसी के दावेदार नहीं होंगे. इस तरह उनसे कैप्टेंसी की दावेदारी चली गई और घरवालों का व्यवहार भी कुछ बदल गया.
काजी तौकीर को कम आंकना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि रियलिटी शो के वे धुरंधर खिलाड़ी हैं. 2005 में जब वे फेम गुरुकुल में आए थे तो कोई ट्रेंड सिंगर नहीं थे. लेकिन वह जो भी करते जनता को पसंद आता और जजों की नजर में वह काफी कच्चा होता. काजी तौकीर हर हफ्ते खतरे में जाते, लेकिन जनता की रिकॉर्ड तोड़ उन्हें बचा लेती और कोई दूसरा सिंगर शो से बाहर हो जाता. काजी तौकीर की लोकप्रियता का खामियाजा ही अऱिजीत सिंह को उठाना पड़ा था.
अब देखना यह है कि बिग बॉस 20 में काजी तौकीर कैसे आगे बढ़ते हैं और उनके 21 साल पुराने फैन्स क्या रंग दिखाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं